ट्रिनबागो नाइटराइडर्स टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है। बॉलीवुड के किंग खान की मालिकाना हक वाली TKR ही इस टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच खेलेगी। तीन बार की चैंपियन टीम को इस दफे भी टूर्नामेंट का हॉट फेवरेट बताया जा रहा है। 2017 और 2018 में लगातार दो बार खिताब जीतने वाली नाइटराइडर्स की अगुवाई कीरोन पोलार्ड करेंगे। टीम में सुनील नरेन, ड्वेन ब्रावो, लेंडिल सिमंस, कॉलिन मुनरो, डैरेन ब्रावो जैसे बड़े नाम शामिल हैं। हालांकि ट्रिनबागो ने 2015 में खेले गए तीसरे संस्करण में जीत हासिल की थी, लेकिन तब टीम का नाम त्रिनिदाद एंड टोबेगो रेड स्टील्स होता था। यह भी पढ़ें: 18 अगस्त से CPL 2020 का आगाज, जानिए कैसा है सभी टीमों का स्क्वॉड