फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chess: फिरोजा के खिलाफ अभियान शुरू करेंगे प्रगनानंदा, वैशाली के सामने कड़ी चुनौती

Thu, 04 Apr 2024 10:33 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो

सार

टूर्नामेंट के कार्यक्रम को देखते हुए प्रगनानंदा का पलड़ा भारी रह सकता है क्योंकि दूसरा हाफ महत्वपूर्ण रहने की उम्मीद है। भारतीय खिलाड़ी को पहले हाफ में नाकामूरा और कारुआना के अलावा हमवतन गुजराती से काले मोहरों से खेलना है।
विज्ञापन
प्रगनानंदा और आर वैशाली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के स्टार खिलाड़ी आर प्रगनानंदा कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत फ्रांस के अलीरेजा फिरोजा के खिलाफ करेंगे। वहीं, ऑल इंडियन मुकाबले में डी गुकेश और विदित गुजराती आमने-सामने होंगे। गुकेश को शुरुआती हाफ में सफेद मोहरों से खेलते हुए फायदा उठाना होगा। विदित के लिए मोहरों का रंग अधिक मायने नहीं रखता और वह अच्छी स्थिति का फायदा उठाने के लिए जाने जाते हैं। 
विज्ञापन


दो सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग वाले खिलाड़ियों फाबियानो कारुआना और हिकारू नाकामूरा के बीच ऑल अमेरिकी मुकाबला होगा। दिन के एक अन्य मुकाबले में निजात अबासोव की भिड़ंत रूस के इयान नेपोमनियाची से होगी। प्रगनानंदा ने कहा, यह रोमांचक होने वाला है। टाइम कंट्रोल का मतलब है कि हमें घड़ी पर भी नजर रखनी होगी क्योंकि शुरुआती 40 चाल तक समय में कोई इजाफा नहीं होगा।

प्रगनानंदा का पलड़ा भारी
टूर्नामेंट के कार्यक्रम को देखते हुए प्रगनानंदा का पलड़ा भारी रह सकता है क्योंकि दूसरा हाफ महत्वपूर्ण रहने की उम्मीद है। भारतीय खिलाड़ी को पहले हाफ में नाकामूरा और कारुआना के अलावा हमवतन गुजराती से काले मोहरों से खेलना है। युवा भारतीय खिलाड़ी को उलट मुकाबलों में सफेद मोहरों से खेलने को मिलेगा।
विज्ञापन


वैशाली के सामने हंपी की चुनौती
महिला वर्ग के पहले दौर में भी दो भारतीय खिलाड़ी आर वैशाली और कोनेरू हंपी आमने-सामने होंगी। 21 साल की वैशाली प्रगनानंदा की बड़ी बहन हैं।
टूर्नामेंट के ‘टाइम कंट्रोल’ के अनुसार, दो घंटे में 40 चाल होंगी और बाकी मुकाबले के लिए 30 मिनट का समय होगा जिसमें 41वीं चाल से प्रत्येक चाल के बाद 30 सेकंड जोड़े जाएंगे। रूस की दो खिलाड़ी एलेक्सांद्रा गोरयाचकिना और कैटरीना लेगनो भी पहले दौर में एक-दूसरे से भिड़ेंगी। चीन की लेइ टिंगजी और उनकी हमवतन टैन झेंगयी भी पहले दौर में एक-दूसरे का सामना करेंगी। चौथी और अंतिम बाजी में यूक्रेन की अन्ना मुजिचुक का सामना टूर्नामेंट की सबसे युवा खिलाड़ी बुल्गारिया की नुर्गयुल सेलिमोवा से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें