फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश से बदला लेने को तैयार विराट की सेना

विज्ञापन
विज्ञापन
एशिया कप 2016 का आगाज हो चुका है। पहला मैच टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच कुछ ही देर में होने वाला है। भारतीय टीम पर पिछले साल जून माह में मिली शर्मनाक हार का बदला लेने का मौका है।
विज्ञापन


याद कीजिए पिछले साल वर्ल्ड कप में हार के बाद जब भारतीय टीम महेंद्र सिंह धोनी कप्तानी में बांग्लादेश दौरे पर गई थी। युवा और नवेले बांग्लादेशी गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान की घातक गेंदबाजी के आगे भारतीय टीम ने घुटने टेक दिए थे।

बांग्लादेश को हल्की टीम आंकने का खामियाजा भारतीय टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-2 से गंवाई थी। पहला मुकाबला 79 रनों से हारा जबकि दूसरे मैच में बांग्लादेश ने डकवर्थ लुइस नियम से जीता था।
विज्ञापन


विज्ञापन

बांग्‍लादेश की सबसे बड़ी ताकत है गेंदबाजी

टीम इंडिया आज जब बांग्लादेश के खिलाफ खेलने उतरेगी तो टीम की बल्लेबाजों को योगदान निभाने की जरुरत है। जून 2015 में हुई वनडे सीरीज में बांग्लादेश ने साबित किया कि वह गेंदबाजी में किसी से कम नहीं।

क्योंकि इससे पहले बांग्लादेश ने पिछले साल वनडे में भारत, दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और पाकिस्तान को अपने घर में हराया है। हालांकि वनडे और टी-20 दोनों फॉर्मेट में अलग-अलग रणनीति बनानी पड़ती है।

दूसरी ओर भारतीय टीम इस वक्त टी-20 फॉर्मेट में लगातार दो सीरीज जीत के साथ उत्साह से लबरेज है। ऑस्ट्रेलिया का उसी के घर में क्लीन स्वीप किया और श्रीलंका को अपने घर में हरा चुकी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें