फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कांग्रेस की विचारधारा माओवादी या गांधीवादी?'

विज्ञापन
विज्ञापन
संसद के दोनों सदनों में जेएनयू और रोहित वेमुला का मुद्दा छाया रहा। लोकसभा में जेएनयू विवाद पर दोपहर 3 बजे के बाद चर्चा शुरू हुई। शुरूआत कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश में असहिष्णुता का वातावरण दिख रहा है, हम इसके गवाह हैं। हमारा देश एक गुलदस्ता है जिसमें हर धर्म, हर जाति के फूल अपनी महक बिखेरते हैं।

कांग्रेस सांसद ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ सरकार बाबा साहेब के मूल्यों का प्रचार कर रही है और बाहर जाकर दलितों पर अत्याचार कर रही है।

गृहमंत्री कहते हैं कि जेएनयू में प्रदर्शन को हाफिज सईद का समर्थन था, उन्होंने ऐसा कहने से पहले इसकी जांच की थी? हालांकि ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा बार-बार आरएसएस का नाम लेने पर लोकसभा अध्यक्ष ने उनसे पूछा कि क्या आरएसएस का नाम बार-बार लेना आवश्यक है?
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सरकार को घेरा

विपक्ष की ओर से चर्चा की शुरूआत के बाद भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर सामने आए। उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोलते हुए पूछा कि आखिर वह जेएनयू क्यों गए थे? आखिर अफजल गुरु आतंकी था या नहीं?

अनुराग ठाकुर ने कहा कि हम भारत के टुकड़े नहीं होने देंगे। कश्मीर समस्या नेहरू की देन है। आप देश के टुकड़े करने वालों का समर्थन करते हैं। आखिर देश विरोधी नारे लगाने वालों के साथ राहुल गांधी क्यों खड़े रहे? कांग्रेस नेता जेएनयू गए लेकिन कैप्टन पवन के घर क्यों नहीं गए?

अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस का एक ही नारा है, फैमिली फर्स्ट, पार्टी सेकंड...नेशन लास्ट। इस दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया खड़े हुए, उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस उपाध्यक्ष के खिलाफ अपमानजनक आरोप लगाए हैं, इन्हें रिकॉर्ड में नहीं लिया जाना चाहिए। हालांकि लोकसभा अध्यक्ष ने उनकी अपील खारिज कर दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें