फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंबले फिर बन सकते हैं टीम इंडिया के कोच, CAC आज लगा सकता है मुहर

Fri, 09 Jun 2017 11:13 AM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
विज्ञापन
विराट कोहली, अनिल कुंबलें और कुलदीप यादव - फोटो : IBTimes
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम के प्रमुख कोच के चुनाव के लिए बीसीसीआई की सलाहकार समिति (सीएसी) आज लंदन में बैठक करेगी। समिति के सदस्य सौरव गांगुली, वीवीएल लक्ष्मण और सचिन तेंदुलकर चाहते हैं कि अनिल कुंबले टीम इंडिया के कोच बने रहें। माना जा रहा है कि गांगुली, लक्ष्मण और तेंदुलकर उन्हें हटाने के पक्ष में नहीं है।
विज्ञापन


इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने सीएसी के मेंबर्स से मुलाकात कर कहा था कि वो रवि शास्त्री को कोच के रूप में चाहते हैं। कुंबले से पहले रवि शास्त्री टीम इंडिया के साथ बतौर डायरेक्टर जुड़े हुए थे। हालांकि, बीसीसीआई यह पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि कप्तान कोच नियुक्ति के संबंध में अपनी राय रख सकते हैं, मगर उनके पास कोच चुनने का अधिकार नहीं है।

सीएसी की बैठक भारतीय समयानुसार आधी रात को होगी, जो बीसीसीआई के सीईओ राहुल जौहरी की अध्यक्षता में होगी। इस बैठक में यह तय हो सकता है कि कोच के लिए इंटरव्यू करने की जरुरत है या सीधे कुंबले के करार को रिन्यू कर दिया जाए। बीसीसीआई के कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना के अनुसार जो भी भारतीय टीम का कोच बनेगा, वो 2019 विश्व कप तक टीम इंडिया के साथ बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें