बांग्लादेश के क्रिकेट खिलाड़ी अराफात सनी अपनी दूसरी शादी को लेकर विवाद में फंस गए हैं। उनकी दूसरी पत्नी नसरीन ने कहा है कि उसे अराफत ने उन्हें अपनी पहली शादी के बारे नहीं बताया और यह बात छिपाई कि वो पहले से ही शादीशुदा हैं। अराफात को बुधवार को ढाका न्यायालय के जज कमरूल हसन मोला ने जमानत देने से मना कर दिया।
बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज को नसरीन द्वारा दहेज मांगने और परेशान करने की शिकायत किए जाने के बाद 22 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था। मामला आगे बढ़ा तो पता चला कि अराफत पहले से ही शादीशुदा है। वकील ने बताया कि अराफात नसरीन को अपनी दूसरी पत्नी के रूप में रखना चाहते थे और उन्होंने उनके लिए एक फ्लैट भी खरीदा था।
उनका कहना है कि नसरीन जानती थी कि अराफत पहले से शादीशुदा हैं। अराफात के वकील ने कहा, “वह चाहती थीं कि अराफत अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दें जो संभव नहीं। अगर वह अपनी पहली पत्नी को तलाक देते हैं तो वह उन पर केस कर देंगी. इसलिए अराफत दोनों के साथ रहना चाहते हैं।”