फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लारा ने की भारतीय तेज गेंदबाजों की खूब तारीफ, कहा- ताजा हुई 80-90 दशक के कैरेबियाई गेंदबाजों की याद 

Thu, 17 Oct 2019 08:20 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ब्रायन लारा ने गुरुवार को भारतीय तेज गेंदबाजों की खूब तारीफ की है। लारा ने जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा और मोहम्म्द शमी की गेंदबाजी को जमकर सराहा है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
ब्रायन लारा
लारा ने मुंबई में पत्रकारों से बातचीत में कहा, 'भारत का तेज आक्रमण। मैंने उन्हें वेस्टइंडीज में देखा। बुमराह, शमी, यादव, भुवनेश्वर सभी बेहतरीन तेज गेंदबाज है।' बता दें कि भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा और मोहम्मद शमी ने 2018 में टेस्ट मैचों में 142 विकेट चटकाए हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
brian lara
उन्होंने आगे कहा, 'ये मुझे अस्सी और नब्बे के दशक की वेस्ट इंडीज टीम की याद दिलाते हैं। टीम की क्षमता का आकलन करने के लिए रिजर्व बेंच की ताकत को आंकना जरूरी है। इसका मतलब है कि आपके पास उम्दा आक्रमण है।'

4 of 5
विराट कोहली - फोटो : social media
इसके अलावा लारा ने भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और हिटमैन रोहित शर्मा की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, 'वह शानदार कप्तान है। अपने प्रदर्शन के दम पर वह मोर्चे से अगुआई करते हैं। खेल के सभी पहलुओं में और मैदान से बाहर भी। महेंद्र सिंह धोनी ने नींव रखी और अब कोहली अलग तरीके से टीम को आगे ले जा रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोहित शर्मा - फोटो : social media
वहीं, रोहित शर्मा के बारे में लारा ने कहा, 'मैं समझता हूं कि रोहित सभी फॉर्मेट मे एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। खासकर सिमित ओवर में वह काफी सफल रहे हैं। उनमें खेलने का गजब जुनून है।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें