फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 दिनों के भीतर ऑस्ट्रेलिया का चौथा विकेट गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
19 अगस्त को एशेज सीरीज में शर्मनाक हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। 22 दिनों के भीतर अब चौथे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने भी क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन
  माकइल क्लार्क के बाद टीम के सलामी बल्लेबाज क्रिस रोजर्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को टाटा बॉय बॉय कहा और फिर ऑलराउंडर बल्लेबाज शेन वॉटसन ने टेस्ट को अलविदा कह दिया।   इस बार क्रिकेट से संन्यास लेने वाले चौथे कंगारू क्रिकेटर हैं विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रेड हैडिन। हैडिन ने न सिर्फ अंतरराष्ट्रीय बल्कि प्रथम श्रेणी क्रिकेट को अलविदा कह दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाने, ब्रेड हैडिन के संन्यास लेने की वजह

बुधवार को ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ब्रेड ‌हैडिन ने मेलबर्न में एक पत्रकारवार्ता आयोजित की जहां उन्होंने अंतरराष्ट्रीय और प्रथम श्रेणी क्रिकेट को अलविदा कहकर सभी को चौंका दिया।   हालांकि उन्होंने बिग बेश लीग मे अपनी टीम सिडनी सिक्सर्स का हिस्सा बने रहने की बात भी कही। उन्होंने कहा वह अब केवल सिडनी में ‌ही अपने क्रिकेट को जारी रखना चाहते हैं।   हैडिन ने आगे कहा कि एशेज सीरीज के दौरान लॉर्ड्स में हार के बाद उन्हें लगा कि अब क्रिकेट को अलविदा कहने का सही समय आ गया है।   37 वर्षीय हैडिन एशेज सीरीज के दौरान उस वक्त चर्चाओं में आए थे जब तीसरे मैच से पहले वह सीरीज बीच में छोड़कर अपने घर चले गए थे। उन्होंने अपनी बेटी की बीमारी का हवाला देकर छुट्टी ली थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें