फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPL 2024:आईपीएल से पहले मोईन अली की खतरनाक गेंदबाजी, बांग्लादेश में ली हैट्रिक

Tue, 13 Feb 2024 10:10 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मोईन अली ने खतरनाक गेंदबाजी की। उन्होंने तीन विकेट लेकर विक्टोरियन को 73 रनों से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इससे पहले उन्होंने बल्ले से भी शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
मोईन अली - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश प्रीमियर लीग 2024 में मोईन अली ने हैट्रिक लेकर टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया। आईपीएल से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार ऑलराउंडर के इस प्रदर्शन ने प्रशंसकों का दिल जीत लिया। मंगलवार को चट्टोग्राम चैलेंजर्स और कोमिला विक्टोरियन के बीच खेले गए मुकाबले में मोईन अली ने खतरनाक गेंदबाजी की। उन्होंने तीन विकेट लेकर विक्टोरियन को 73 रनों से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इससे पहले उन्होंने बल्ले से भी शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


पहले बल्ले से मोईन अली ने मचाया धमाल
बीपीएल 2024 के इस मुकाबले में चट्टोग्राम चैलेंजर्स ने टॉस जीतकर विक्टोरियन को बल्लेबाजी का न्योता दिया। सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरे लिट्टन दास और विल जैक्स के बीच 86 रनों की साझेदारी हुई। बांग्लादेश के बल्लेबाज ने 60 रनों की शानदार पारी खेली जबकि जैक्स ने विस्फोटक शतक जड़ा। उन्होंने 53 गेंदों का सामना करते हुए 108 रन बनाए। इस मैच में वह नाबाद रहे। वहीं, मोईन अली भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने 24 गेंदों में दो चौके और पांच छक्के की मदद से 53 रन बनाए। इस दौरान अली नाबाद रहे। उनकी इस धुआंधार पारी के दम पर विक्टोरियन ने चट्टोग्राम चैलेंजर्स को 240 रनों का लक्ष्य थमाया।

 
अली ने झटके चार विकेट
इसके जवाब में चट्टोग्राम चैंलेजर्स 17वें ओवर में 166 रनों पर ऑलआउट हो गई। जोश ब्राउन और तंजीद हसन ने अच्छी शुरुआत की थी लेकिन टीम के बाकी बल्लेबाज कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। इस मुकाबले में मोईन अली और रिशद हुसैन ने चार-चार विकेट लिए, जिसमें अली की हैट्रिक शामिल है। वहीं, मुस्तफिजुर रहमान को दो सफलताएं मिलीं।
विज्ञापन

 
खिलाड़ी का करियर
इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर मोईन अली ने 82 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 1154 रन बनाए और 45 विकेट चटकाए। 2018 में अली ने आईपीएल डेब्यू किया था। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इस खिलाड़ी ने पिछले सीजन में 15 मुकाबलों में 124 रन बनाए और 9 विकेट हासिल किए। अली ने अपने अब तक के आईपीएल करियर में 59 मैच खेले हैं। इनमें उन्होंने 1034 रन और 33 विकेट झटके। आईपीएल 2024 से पहले 36 वर्षीय खिलाड़ी का फॉर्म में होना सीएसके के लिए अच्छा संकेत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें