फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SL: भविष्य में भी शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को मिलेगा गेंदबाजी का मौका? कोच बहुतुले ने दिया बड़ा बयान

Sat, 03 Aug 2024 01:50 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

भारत ने श्रीलंका के खिलाफ टाई छूटे पहले वनडे मैच में शुभमन गिल को गेंदबाजी करने का मौका दिया था। इस सलामी बल्लेबाज ने एक ओवर किया जिसमें उन्होंने 14 रन दिए लेकिन बहुतुले का मानना है कि आगे बढ़ने का यही तरीका है।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम ने मुख्य कोच गौतम गंभीर के नेतृत्व में शुरुआत कर दी है। भारत फिलहाल श्रीलंका दौरे पर है जहां टीम ने तीन मैचों की टी20 सीरीज जीती, जबकि दोनों टीमों के बीच पहला वनडे मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ। भारत के कुछ बल्लेबाजों ने इस सीरीज में पार्ट टाइम गेंदबाजी भी की है। गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने संकेत किया है कि भारत आगे भी शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को गेंदबाजी का मौका देना जारी रखेगा क्योंकि इससे वह विरोधी टीमों के बल्लेबाजों को चौंका सकता है। 
विज्ञापन
Trending Videos

गिल ने की थी गेंदबाज
भारत ने श्रीलंका के खिलाफ टाई छूटे पहले वनडे मैच में शुभमन गिल को गेंदबाजी करने का मौका दिया था। इस सलामी बल्लेबाज ने एक ओवर किया जिसमें उन्होंने 14 रन दिए लेकिन बहुतुले का मानना है कि आगे बढ़ने का यही तरीका है। इससे पहले तीसरे टी20 में सूर्यकुमार यादव और रिंकू सिंह ने भी गेंदबाजी की थी। श्रीलंका ने भी यह रणनीति अपनाई। उसके कप्तान और मुख्य बल्लेबाज चरिथ असलांका ने 8.5 ओवर फेंके और 30 रन देकर तीन विकेट लिए, जिसमें शिवम दुबे और अर्शदीप सिंह के लगातार गेंद पर लिए गए विकेट भी शामिल हैं जिससे उनकी टीम मैच को टाई करने में सफल रही।

'हमारे बल्लेबाज अच्छे गेंदबाज भी हैं'
बहुतुले ने कहा, ईमानदारी से कहूं तो मुझे लगता है कि हमारे बल्लेबाज अच्छे गेंदबाज भी हैं। आप जानते हैं कि उनका मुख्य कौशल बल्लेबाजी है, इसलिए कई बार वे अपनी गेंदबाजी पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं। लेकिन उनके पास गेंदबाजी करने का कौशल भी है। आपने टी20 सीरीज में देखा होगा। उसमें रिंकू सिंह और सूर्यकुमार यादव ने गेंदबाजी की थी। इसी तरह से वनडे में शुभमन को मौका दिया गया। आने वाले दिनों में इस खेल में ऑलराउंडर का महत्व बढ़ने वाला है।

उन्होंने कहा, ऐसे में अगर शीर्ष क्रम से एक या दो बल्लेबाज गेंदबाजी कर सकते हैं तो इससे निश्चित रूप से टीम को मदद मिलेगी। यह पिच की स्थिति और परिस्थितियों पर निर्भर करेगा। इसके अलावा, अगर कोई बल्लेबाज गेंदबाजी कर सकता है तो यह विपक्षी टीम के लिए चौकाने वाली बात होगी। इसलिए भविष्य में बल्लेबाजों के लिए भी गेंदबाजी करने के पर्याप्त मौके होंगे। 

'बल्लेबाजों को साझेदारी निभाने की जरूरत'
बहुतुले ने कहा कि भारतीय बल्लेबाजों को बीच के ओवरों में साझेदारी निभाने की जरूरत थी। उन्होंने कहा, वनडे में टाई होना हमेशा रोमांचक होता है। हमें एक रन लेकर मैच खत्म कर देना चाहिए था। फिर भी मेरा मानना है कि हमने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की। बल्लेबाजी में हमने टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन किया। हमें कुछ साझेदारियां निभानी चाहिए थी जिससे विकेट गिरने के बावजूद हम लक्ष्य तक पहुंच सकते थे।
विज्ञापन

बहुतुले ने स्वीकार किया कि श्रीलंका के स्पिनरों पिच से मिल रही मदद का पूरा फायदा उठाया। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि उनके स्पिनरों ने पिच की प्रकृति के हिसाब से अपनी रणनीति पर अच्छी तरह से अमल किया। हमने साझेदारी निभाने की पूरी कोशिश की और शिवम दुबे ने भी अच्छी बल्लेबाजी की और योगदान दिया। लेकिन हां हम उस एक रन को बनाने का एक अतिरिक्त प्रयास कर सकते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें