फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup: श्रीलंका को एक और झटका, चोटिल लाहिरू कुमारा विश्वकप से हुए बाहर, दुष्मंता चमीरा टीम में शामिल

Sun, 29 Oct 2023 10:10 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कुमारा ने श्रीलंका की इंग्लैंड के खिलाफ आठ विकेट से जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने 35 रन देकर तीन विकेट लिए थे। दुष्मंता को विश्वकप के लिए श्रीलंका की शुरुआती टीम में जगह नहीं दी गई थी क्योंकि वह लंका प्रीमियर लीग के दौरान चोटिल हो गए थे।
विज्ञापन
दुष्मंता चमीरा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंका को अफगानिस्तान के खिलाफ सोमवार को होने वाले मैच से पहले बड़ा झटका लगा है। उसके तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा बाईं जांघ की मांसपेशियों में चोट के कारण रविवार को विश्व कप के बाकी मैचों से बाहर हो गए। कुमारा अभ्यास सत्र के दौरान चोटिल हो गए थे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की तकनीकी समिति ने उनके स्थान पर दुष्मंता चमीरा को श्रीलंका की टीम में शामिल करने की मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन


कुमारा ने श्रीलंका की इंग्लैंड के खिलाफ आठ विकेट से जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने 35 रन देकर तीन विकेट लिए थे। दुष्मंता को विश्वकप के लिए श्रीलंका की शुरुआती टीम में जगह नहीं दी गई थी क्योंकि वह लंका प्रीमियर लीग के दौरान चोटिल हो गए थे। बाद में हालांकि दुष्मंता और एंजेलो मैथ्यूज को ट्रैवलिंग रिजर्व के तौर पर श्रीलंका की टीम में शामिल किया गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें