फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SL vs IND: श्रीलंका दौरे पर भुवनेश्वर ने बढ़ाया नए खिलाड़ियों का हौसला, युवाओं में यह कहकर भरा जोश

Mon, 12 Jul 2021 07:17 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

श्रीलंका दौरे पर गई भारतीय टीम छह ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का अनुभव नहीं है। मगर उप-कप्तान भुवनेश्वर कुमार ने युवा खिलाड़ियों में जोश भरा है और उनका हौसला बढ़ाया है।
विज्ञापन
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और श्रीलंका के बीच 18 जुलाई से वन-डे सीरीज की शुरुआत होगी। श्रीलंका दौरे पर गई भारतीय टीम छह ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का अनुभव नहीं है। मगर उप-कप्तान भुवनेश्वर कुमार ने युवा खिलाड़ियों में जोश भरा है और उनका हौसला बढ़ाया है। भुवनेश्वर ने कहा कि कम अनुभवी होना कोई मसला नहीं है और आईपीएल के कारण पूरी टीम आत्मविश्वास से भरी है। भुवनेश्वर ने स्टार स्पोर्ट के एक कार्यक्रम में कहा, 'हमारे पास अच्छे खिलाड़ी हैं और उन्हें आईपीएल का अनुभव है। वे भले ही युवा है लेकिन उनके पास आईपीएल का अनुभव है। वे लंबे समय से टी-20 में खेल रहे हैं और उन्होंने अपनी टीमों के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है।' उन्होंने कहा, 'इसलिए यह टीम के लिए लाभदायक स्थिति है कि वे आईपीएल से मिले आत्मविश्वास के साथ यहां खेलने के लिए उतरेंगे। वे युवा और प्रतिभाशाली हैं। टीम में अनुभवी खिलाड़ी भी हैं और यह अच्छा दौरा होगा।' भुवनेश्वर ने कहा, 'युवा खिलाड़ी जो अपने पहले दौरे पर आए हैं और जिन्होंने आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करके टीम में जगह बनाई है यदि वे यहां अच्छा प्रदर्शन करेंगे तो इससे उनका मनोबल काफी बढ़ेगा।'

विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

बता दें कि भारतीय टीम में देवदत्त पडिक्कल, चेतन सकारिया, नितीश राणा, कृष्णप्पा गौतम, ऋतुराज गायकवाड़ और वरुण चक्रवर्ती को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का अनुभव नहीं है, लेकिन इन सभी ने आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन किया जिसके दम पर उन्हें राष्ट्रीय टीम में जगह मिली। भुवनेश्वर पिछले साल के आईपीएल के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव के कारण बाहर हो गए थे। फिर आस्ट्रेलिया दौरे पर भी नहीं जा पाए थे। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखला में वापसी की। भुवनेश्वर ने कहा, 'जब मैं पूरी तरह फिट हो गया था तो घरेलू क्रिकेट चल रहा था। इसलिए मेरा ध्यान फिट रहने और वापसी करने पर था और इसके बाद मैंने मैचों के लिये तैयारियां शुरू कर दी।' उन्होंने कहा, 'इंग्लैंड श्रृंखला से पहले मैं घरेलू क्रिकेट में खेला। इससे मुझे जरूरी मैच अभ्यास का मौका मिला। घरेलू क्रिकेट खेलते हुए किसी को भी चीजों को हल्के से नहीं लेना चाहिए और यह मुझे भारत की तरफ से खेलने और फिट रहने के लिये प्रेरित करता है।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें