फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुवनेश्वर कुमार ने खोला राज, फोटो शेयर कर बताया कौन है उनकी 'बेटर हाफ'

Wed, 04 Oct 2017 07:45 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : instagram
विज्ञापन
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने मंगलवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बड़ा ऐलान किया है। भुवी ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करके अपनी 'बेटर हाफ' से फैंस को इंट्रोड्यूस किया है। 
विज्ञापन


27 वर्षीय भुवनेश्वर ने फोटो के साथ कैप्शन दिया, 'फोटो में मेरी बेटर हाफ नुपुर नागर है।' भुवी के इस पोस्ट पर समाचार लिखे जाने तक 1 लाख 40 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं जबकि 2, 483 कमेंट्स आ चुके हैं। 

Here’s the better half of the picture @nupurnagar 😊😍 A post shared by Bhuvneshwar Kumar (@imbhuvi) on Oct 3, 2017 at 5:13am PDT

बता दें कि भुवनेश्वर कुमार ने 11 मई को भी एक फोटो शेयर की थी, जिसमें उन्होंने साथ में बैठे शख्स की फोटो को छिपाया था। अब मंगलवार को भुवी ने इसका राज आखिरकार खोल दिया है।
विज्ञापन


पिछली पोस्ट में भुवनेश्वर ने लिखा था कि वह डिनर डेट पर हैं और पूरी फोटो जल्द ही आएगी। इसके बाद मंगलवार को भुवी ने अपनी गर्लफ्रेंड नुपुर नागर के साथ फोटो साझा की है। भुवी की पोस्ट पर कई सोशल मीडिया यूजर्स दोनों को बधाइयां दे रहे हैं और जोड़ी की तारीफ कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: भुवी के शॉट पर बाल-बाल बचे पांड्या, हो सकता था बड़ा हादसा

आपको बता दें कि भुवनेश्वर कुमार पिछली फोटो के बाद मीडिया में कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। एक्ट्रेस के साथ भी भुवी का नाम जोड़ा गया था, जिस पर उन्होंने सभी खबरों को खंडन करते हुए कहा था कि वह जल्द खुलासा करेंगे। भुवी ने कहा था, 'जब मेरा किसी लड़की से अफेयर होगा तो खुद ही सबको जानकारी दूंगा' और अब उन्होंने उस लड़की का नाम दुनिया को बता दिया है। यह देखना दिलचस्प होगा कि भुवी कितनी जल्दी शादी का ऐलान करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें