फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENG Lions vs IND A: इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ भरत ने खेली 116 रन की नाबाद पारी, साई सुदर्शन शतक से चूके

Sat, 20 Jan 2024 11:00 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय सीनियर टीम प्रबंधन विकेट के पीछे केएल राहुल को थोड़ा आराम देने के पक्ष में नजर आता है। ऐसे में आंध्रप्रदेश के इस विकेटकीपर बल्लेबाज का प्रदर्शन एक राहत है। तीसरे दिन नाइटवाचमैन के रूप में उतरे मानव सुथार भी 89 रन बनाकर नाबाद रहे। 
विज्ञापन
अर्धशतकीय साझेदारी के दौरान श्रीकर भरत और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोना भरत (116 नाबाद) ने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट के लिए अपने चयन के दावे को मजबूत करते हुए शतकीय पारी खेली। इंडिया ए ने इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ पहले अनधिकृत टेस्ट को ड्रॉ करा लिया। इंडिया ए को 490 का लक्ष्य मिला था। जब चौथे दिन और अंतिम दिन अंपायरों ने मैच समाप्ति की घोषणा की तब इंडिया ए ने 125 ओवरों में पांच विकेट पर 426 रन बनाए थे। वह लक्ष्य से महज 64 रन दूर थी। कोना भरत ने 165 गेंदों की अपनी पारी में 15 चौके लगाए। 
विज्ञापन


भारतीय सीनियर टीम प्रबंधन विकेट के पीछे केएल राहुल को थोड़ा आराम देने के पक्ष में नजर आता है। ऐसे में आंध्रप्रदेश के इस विकेटकीपर बल्लेबाज का प्रदर्शन एक राहत है। तीसरे दिन नाइटवाचमैन के रूप में उतरे मानव सुथार भी 89 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 254 गेंदों की पारी में 16 चौके लगाए जिसमें दस बाएं हाथ के स्पिनर कैलुम पर्किसन के खिलाफ थे। बी साई सुदर्शन 97 रन बनाकर शतक से चूक गए थे लेकिन भरत और सुथार ने छठे विकेट के लिए 207 रन की अटूट साझेदारी की। चौथे दिन एकमात्र विकेट सुदर्शन का गिरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें