फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC Player Of The Month: इंग्लैंड के कप्तान से लेकर न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर तक, जानें सभी दावेदारों के बारे में

Tue, 06 Sep 2022 01:00 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगस्त के महीने में इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स और न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर मिशेल सेंटनर आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बनने के प्रबल दावेदार हैं। इन दोनों के अलावा जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा भी दावेदारी पेश कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन
आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ के दावेदार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईसीसी ने अगस्त महीने के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ के खिताब के दावेदार खिलाड़ियों के नाम जारी कर दिए हैं। इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स, न्यूजीलैंड के स्पिन ऑलराउंडर मिशेल सेंटनर और जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा इस खिताब के दावेदार हैं। इन तीनों खिलाड़ियों ने अलग-अलग सीरीज और फॉर्मेट में अपने देश के लिए कमाल किया और इस सूची में जगह बनाई है। रजा ने बांग्लादेश और भारत के खिलाफ तीन शतक लगाए थे। वहीं, स्टोक्स ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कमाल किया। सेंटनर ने नीदरलैंड के खिलाफ बेहतरीन अर्धशतक लगाया था। 
विज्ञापन

बेन स्टोक्स ने टेस्ट सीरीज में किया कमाल

इंग्लैंड के कप्तान बने स्टोक्स ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाप घरेलू सीरीज में कमाल का ऑलराउंड प्रदर्शन किया था। उन्होंने मैनचेस्टर में दूसरे टेस्ट में एडेन मार्करम, रसी वन डर डुसेन के विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीकी टीम को 151 रन के स्कोर पर रोक दिया था। इसके बाद उन्होंने शानदार शतक लगाया था। शुरुआती विकेट जल्दी गिरने के बाद स्टोक्स के शतक की बदौलत इंग्लैंड को 264 रन की बढ़त मिली थी। इसके बाद दूसरी पारी में रसी वान डर डुसेन और कीगन पीटरसन को आउट करके उन्होंने अपनी टीम को पारी के अंतर से जीत दिलाई थी। सीरीज के पहले मैच में भी उन्होंने तीन विकेट लिए थे और 40 रन बनाए थे, लेकिन उनकी टीम हार गई थी। 

सिकंदर रजा ने वनडे में दिखाया जलवा

जिम्बाब्वे ने सिकंदर रजा ने वनडे फॉर्मेट में कमाल का प्रदर्शन किया था। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ दो शतक लगाए थे और अपनी टीम को सीरीज जिताने में अहम योगदान दिया था। पहले वनडे में बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने नाबाद 135 रन और दूसरे मैच में नाबाद 117 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी। इसके बाद तीन विकेट भी लिए थे। भारत के खिलाफ भी उन्होंने 115 रन बनाए थे, लेकिन आखिरी ओवर में उनके आउट होने की वजह से जिम्बाब्वे की टीम मैच हार गई थी। 
विज्ञापन

मिशेल सेंटनर ने टी20 में शानदार प्रदर्शन किया

अगस्त के महीने में मिशेल सेंटनर ने गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने इस महीने न्यूजीलैंड की टीम को छह मैच जिताए। नीदरलैंड के खिलाफ टी20 मैच में उन्होंने 42 गेंदों में नाबाद 77 रन बनाए थे। इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में उन्होंने शुरुआती दो मैचों में तीन-तीन विकेट लिए और अपनी टीम को सीरीज जिताई। वनडे सीरीज में शुरुआती दो मैचों में उन्होंने उपयोगी पारियां खेली और तीसरे मैच में दो विकेट लिए। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें