फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ben Stokes Video: बेन स्टोक्स की फील्डिंग देख हैरान रह गए कंगारू, सोशल मीडिया पर शाबाशी दे रहे फैंस

Thu, 13 Oct 2022 02:29 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, Canbera

सार

बेन स्टोक्स ने डाइव लगाकर हवा में ही शानदार कैच पकड़ा, लेकिन बाउड्री लाइन के बाहर गिरने से पहले गेंद को मैदान के अंदर फेंक दिया। उन्होंने छक्के को दो रन में बदल दिया।
 
विज्ञापन
बेन स्टोक्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला इंग्लैंड ने आठ रन से जीता और सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली। इस मैच में बेन स्टोक्स बल्ले के साथ कुछ खास नहीं कर सके, लेकिन अपनी फील्डिंग से उन्होंने सभी का दिल जीत लिया। बाउंड्री में फील्डिंग करते हुए स्टोक्स ने कमाल की फुर्ती दिखाई और अब उनकी शानदार फील्डिंग का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मिशेल मार्श ने बेहतरीन शॉट लगाया था और गेंद लॉग ऑफ के ऊपर से छक्के के लिए जा रही थी, लेकिन स्टोक्स बीच में आ गए। उन्होंने शानदार जंप लगाई और कैच पकड़ लिया, लेकिन उन्हें पता था कि वह बाउंड्री के बाहर गिरने वाले हैं। ऐसे में उन्होंने गेंद को मैदान के अंदर फेंक दिया। बाउंड्री लाइन के बाहर गिरने के बाद वह भागकर अंदर आए और थ्रो किया। जहां ऑस्ट्रेलिया को छह रन मिलने तय थे। वहां सिर्फ दो रन मिले। 

AUS vs ENG: इंग्लैंड का अजब संयोग, ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टी20 में भी आठ रन से हराया, सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त
विज्ञापन




इंग्लैंड ने आठ रन से जीता मैच
कैनबरा के मानुका ओवल में खेले गए सीरीज के दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को आठ रन से हरा दिया। इसे संयोग ही कहिए कि इंग्लिश टीम ने पर्थ में खेले गए पहले टी20 में भी आठ रन से ही जीत हासिल की थी। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। इंग्लैंड ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 178 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 170 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ इंग्लैंड की टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त भी बना ली है।

T20 WC: टीम इंडिया में शामिल नौ क्रिकेटरों को ऑस्ट्रेलिया में खेलने का अनुभव, विराट के नाम सबसे ज्यादा रन

इंग्लैंड के लिए डेविड मलान ने 49 गेंदों में 82 रन बनाए। वहीं, मोईन अली ने 27 गेंदों में 44 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया के मार्कस स्टोइनिस ने तीन और एडम जम्पा ने दो विकेट लिए। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के लिए मिशेल मार्श ने 45 और टिम डेविड ने 40 रन बनाए। इंग्लैंड के सैम करने ने तीन विकेट लिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें