Karwa Chauth Memes: करवा चौथ का त्योहार भारतीय महिलाओं के लिए बेहद खास है। सुहागिनों का सबसे बड़ा व्रत करवा चौथ (Karwa Chauth 2022) गुरुवार यानी 13 अक्तूबर को दुनियाभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। इस दिन महिलाएं बिना पानी पिए पूरे दिन व्रत रहती हैं। करवा चौथ पर निर्जला व्रत और चंद्रमा के दर्शन कर अर्ध्य देने का खास महत्व होता है।
पति की लंबी उम्र के लिए रखे जाने वाले इस व्रत को लेकर सोशल मीडिया पर काफी मीम्स भी बनते हैं। अब करवा चौथ को लेकर सोशल मीडिया पर मीम्स (Karva Chauth Memes) जमकर वायरल हो रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स करवा चौथ को लेकर मजेदार फोटो शेयर कर रहे हैं। हम आपके लिए सोशल मीडिया पर वायरल कुछ मजेदार मीम्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
एक यूजर ने सोशल मीडिया पर मजेदार मीम्स शेयर किया है। उसने एक फोटो शेयर की जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी दिख रहे हैं। कैप्शन लिखा है, करवा चौथ के दिन भारतीय पुरुष कैसा महसूस करते हैं और फोटो पर लिखा है कि कभी-कभी लगता है अपुन ही भगवान है।
Ajab Gajab: वेबकैम ऑन करने से मना करने पर नौकरी से निकाला, अब कर्मचारी को कंपनी देगी 60 लाख रुपये, जानें क्यों
सोशल मीडिया पर दूसरे यूजर्स ने एक फोटो शेयर की है जिसमें दिवंगत अभिनेता अमरीश पुरी को दिखाया गया है। इसमें पत्नी को पति से एक दिन के लिए सीएम बनने का ऑफर दिया जा रहा है।
Ajab-Gajab: होटल के कमरे में लगा था ऐसा एसी, देखते ही कस्टमर का घूम गया दिमाग