फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK: मैच से पहले शाहिद अफरीदी ने PCB पर लगाया बड़ा आरोप, विश्व कप के बाद खुलकर बात करने की दी धमकी

Sun, 09 Jun 2024 03:32 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शाहीन को बाबर आजम के कप्तानी छोड़ने के बाद पाकिस्तान की टी20 टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था। लंबे समय तक पाकिस्तान की कमान संभालने वाले बाबर आजम ने पिछले साल सभी प्रारूपों से टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था।
विज्ञापन
पाकिस्तान टीम-शाहिद अफरीदी - फोटो : PCB
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 विश्व कप 2024 का महामुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। इस मैच से पहले पाकिस्तान के पूर्व स्टार ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने बोर्ड को लताड़ लगाई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि पीसीबी के फैसलों ने टीम को बर्बाद कर दिया। 
विज्ञापन


दरअसल, पाकिस्तान को हाल ही में अमेरिका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में पाकिस्तान को सुपर ओवर में मेजबानों ने करारी शिकस्त दी थी। अमेरिका ने सुपर ओवर में 18 रन बनाए थे, जवाब में पाकिस्तान सिर्फ 13 रन बना सकी थी। अमेरिका ने टी20 विश्व कप में पाकिस्तान को हराकर बड़ा उलटफेर किया था। 

पूर्व कप्तान ने हार के लिए कप्तान और बोर्ड को ठहराया जिम्मेदार
अब शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और टीम के कप्तान बाबर आजम को लताड़ लगाई है। उन्होंने कहा, "सारी चीजों कि जिम्मेदारी, मैंने भी कप्तानी की हुई है, कप्तान होता है...मेन आपका लीडर होता है, जो अपने साथ सबको लेकर चलता है... या तो कप्तान टीम का माहौल खराब कर देता है या कप्तान टीम को बना देता है। कोच वगैरा बाद में आते हैं, लेकिन मेन जो है वो कप्तान होता है। कप्तान एक यूनिट बनाता है।"
विज्ञापन


शाहीन से चार महीने में छीन ली गई थी कप्तानी
शाहीन को बाबर आजम के कप्तानी छोड़ने के बाद पाकिस्तान की टी20 टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था। लंबे समय तक पाकिस्तान की कमान संभालने वाले बाबर आजम ने पिछले साल सभी प्रारूपों से टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था। पाकिस्तान का पिछले साल भारत में खेले गए वनडे विश्व कप में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था जिस कारण बाबर को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। पीसीबी ने इसके बाद तीनों प्रारूप के लिए अलग-अलग कप्तान बनाने की रणनीति पर काम किया। पीसीबी ने टेस्ट टीम की कमान शान मसूद, वनडे की कप्तानी मोहम्मद रिजवान और खेल के सबसे छोटे प्रारूप की जिम्मेदारी शाहीन को सौंपी थी। लेकिन महज चार महीने में ही पीसीबी का शाहीन से मोह भंग हो गया और उन्हें कप्तानी गंवानी पड़ी थी। 

तेज गेंदबाज पर भी शाहिद ने की चर्चा
शाहिद ने आगे कहा, "मैं उन बातों पर नहीं जाना चाहता क्या कुछ है, शाहीन के साथ मेरा एक ऐसा रिश्ता है कि मैं अगर कुछ बात करूंगा भी तो लोग कहेंगे कि वो अपने दामाद की फेवर कर रहा है। लेकिन मैं ऐसा नहीं हूं...मेरे लिए जो गलत है वो गलत है। लेकिन हमने ऐसी गलतियां की है, हमारे बड़ों ने, बोर्ड ने, सिलेक्शन कमेटी ने बहुत बड़ी-बड़ी गलतियां की है पिछले दिनों में। वर्ल्ड कप हो जाएगा तो मैं खुलकर बात करूंगा। इस यूनिट को हमने खराब किया है।"
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें