फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nepal Team: अफगानिस्तान की तरह नेपाल की मदद करेगा BCCI, इस टूर्नामेंट से पहले टीम लेगी बेंगलुरु में प्रशिक्षण

Wed, 14 Aug 2024 09:02 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बीसीसीआई ने नेपाल क्रिकेट टीम की मदद का फैसला उठाया है। कनाडा में होने वाली क्रिकेट विश्व कप लीग 2 सीरीज की तैयारियों के लिए नेपाल की टीम बहुत जल्द बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) का दौरा करेगी।
विज्ञापन
नेपाल क्रिकेट टीम - फोटो : CAN
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) दुनिया के सबसे धनाढ्य क्रिकेट बोर्ड में गिना जाता है। बड़े से बड़े क्रिकेट बोर्ड का रंग बीसीसीआई की शान-शौकत के आगे फीका पड़ जाता है। वहीं, बोर्ड दूसरों की मदद को कभी पीछे भी नहीं हटता है। ऐसा अफगानिस्तान के मौके पर देखा जा चुका है। आज इस टीम का दुनिया में डंका बज रहा है। अब भारत ने नेपाल की टीम को बढ़ावा देने का जिम्मा उठाया है। 
विज्ञापन

नेपाल क्रिकेट टीम - फोटो : CAN
दरअसल, बीसीसीआई ने नेपाल क्रिकेट टीम की मदद का फैसला उठाया है। कनाडा में होने वाली क्रिकेट विश्व कप लीग 2 सीरीज की तैयारियों के लिए नेपाल की टीम बहुत जल्द बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) का दौरा करेगी। यहां टीम  त्रिकोणीय सीरीज खेलने के लिए कनाडा जाने से पहले दो सप्ताह के लिए एनसीए में अभ्यास करेगी। इस सीरीज में कनाडा और नेपाल के साथ ओमान की टीम भी भाग लेगी, नेपाल इस समय लीग 2 तालिका में छठे स्थान पर हैं।
विज्ञापन

नेपाल क्रिकेट टीम - फोटो : CAN
नेपाल क्रिकेट संघ ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग 2 के लिए तैयारी सीरीज से पहले नेपाल की टीम एनसीए जा रही है, बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में दो सप्ताह तक प्रशिक्षण से हमारे खिलाड़ियों के कौशल और रणनीति में सुधार आएगा, आइए उन्हें शुभकामनाएं दें।"


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें