फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल: विंडीज बोर्ड से सीपीएल पहले कराने के प्रयास में बीसीसीआई

Mon, 31 May 2021 07:57 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कैरेबियाई लीग का फाइनल 19 सितंबर को खेला जाना जबकि आईपीएल को 18 सिंतबर से कराने की है योजना  
विज्ञापन
BCCI - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) को एक सप्ताह या 10 दिन पहले आयोजित करने को लेकर क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) से बातचीत कर रहा है।

विज्ञापन


बीसीसीआई ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बाकी बचे मैचों का आयोजन सितंबर-अक्तूबर में करने का फैसला किया है और वह खिलाड़ियों का एक बायो बबल (जैव सुरक्षित वातावरण) से दूसरे बायो बबल में बिना किसी बाधा के स्थानांतरण चाहता है।

कोविड-19 महामारी के कारण आईपीएल को बीच में स्थगित करना पड़ा था। बीसीसीआई ने आईपीएल के बाकी बचे मैचों की सितंबर में यूएई में बहाली को शनिवार को मंजूरी दी।
विज्ञापन


सीपीएल 28 अगस्त से शुरू होना है और उसका फाइनल 19 सितंबर को खेला जाएगा जबकि आईपीएल के बाकी बचे मैचों को 18 सितंबर से 10 अक्तूबर तक खेले जाने की संभावना है और ऐसे में खिलाड़ियों के लिए दोनों लीग का हिस्सा बनना मुश्किल होगा। 

बीसीसीआई सूत्रों ने कहा, हमारी क्रिकेट वेस्टइंडीज से बातचीत चल रही है और हम उम्मीद कर रहे हैं कि यदि सीपीएल कुछ दिन पहले समाप्त हो जाता है तो इससे खिलाड़ियों को एक बायो बबल से दूसरे बायो बबल में स्थानांतिरत करने में मदद मिलेगी।

इससे खिलाड़ी सही समय पर दुबई पहुंचकर वहां तीन दिन के अनिवार्य एकांतवास पर रह सकते हैं। यदि बीसीसीआई और सीडब्ल्यूआई में कोई समझौता नहीं होता है तो कई शीर्ष खिलाड़ी आईपीएल के शुरुआती मैचों से बाहर रह सकते हैं।

पोलार्ड-गेल सहित कई स्टार खिलाड़ी जुड़े हैं सीपीएल से 
सीपीएल में खेलने वाले खिलाड़ियों में कीरोन पोलार्ड, क्रिस गेल, ड्वेन ब्रावो, शिमरोन हेतमायर, जैसन होल्डर, निकोलस पूरन, फैबियन एलेन, कीमो पॉल और सुनील नारायण हैं जो आईपीएल में विभिन्न टीमों का हिस्सा हैं। इसके अलावा त्रिनिदाद एवं टोबैगो के कोच ब्रेंडन मैकुलम भी शामिल हैं जो कोलकाता नाइटराइडर्स के कोच हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें