फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पॉट फिक्सिंग में राजस्थान के हरमीत सिंह भी नपे

Sun, 07 Jul 2013 12:27 PM IST
मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल 6 में स्पॉट फिक्सिंग में आरोपी राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी हरमीत सिंह को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


हरमीत से बीसीसीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा के प्रमुख रवि सवानी ने शनिवार को मुंबई में बोर्ड के मुख्यालय में इस बाबत पूछताछ की। हरमीत की इस मामले में जांच जारी है।

दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार को रॉयल्स के खिलाड़ी हरमीत सिंह के बयान के आधार पर जानकारी दी थी कि रॉयल्स के खिलाड़ी अजीत चंदीला और बुकी जितेंद्र मनन आईपीएल में फिक्सिंग के लिए शेन वॉटसन से संपर्क करना चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने हरमीत से पूछताछ के बाद गेंदबाज को बुकीज से संपर्क करने पर पहले इसकी जानकारी पुलिस को नहीं देने पर कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था। पुलिस ने इस मामले में 19 वर्षीय हरमीत का बयान मजिस्ट्रेट के सामने रिकॉर्ड किया था।

हरमीत को भी चंदीला ने फिक्सिंग के लिए संपर्क किया था। हालांकि हरमीत ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया था।

हरमीत वर्ष 2012 में अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीम के सदस्य थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें