फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीसीसीआई ने रवि शास्त्री-द्रविड के वेतन का किया खुलासा, जानिए किसकी है कितनी मासिक कमाई?

Sat, 16 Jun 2018 05:24 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
शास्त्री-द्रविड
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री और इंडिया ए व अंडर-19 टीम के कोच राहुल द्रविड का वेतन भुगतान कर दिया है। रवि शास्त्री को 18.04.18 से 17.07.18 तक पेशेवर शुक्ल के तहत लगभग 63 लाख रुपये के हिसाब से मासिक वेतन दी गई है। शास्त्री सबसे ज्यादा वेतन लेने वाले कोचो में से एक हैं।

विज्ञापन


दूसरी तरफ, राहुल द्रविड को मार्च 2018 के लिए सैलरी के रूप में लगभग 40 लाख रुपये प्रदान किया गया है। गौरतलब है कि पूर्व कोच अनिल कुंबले के पद से हटने के बाद जुलाई 2017 में रवि शास्त्री को टीम इंडिया का हेड कोच नियुक्त किया गया था। बीसीसीआई ने इस पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे, जिनमें कई उम्मीदवारों ने आवेदन दिए। वीरेंद्र सहवाग भी आवेदकों में से एक थे लेकिन  शास्त्री ने उस दौर में बाजी मार ली।

वहीं, यदि राहुल द्रविड का कॉन्ट्रैक्ट बीसीसीआई के द्वारा बढ़ाया जाता है तो वह साल 2019 तक टीम के साथ बने रहेंगे। इसके अलावा बीसीसीआई ने सबका बकाया राशि भी भुगतान कर दिया है। इस क्रम में बरिंदर शरण को मैच, टूर और रिटेनरशिप फीस के बाबत लगभग 40 लाख रुपये प्रदान किया गया है। उन्होंने साल 2016 में ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे का दौरा किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें