फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चयनकर्ता के रूम में जाकर बांगड़ ने की बदसलूकी, अब कार्रवाई के लिए BCCI को रवि शास्त्री की जरूरत

Wed, 04 Sep 2019 04:30 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
संजय बांगड़ - फोटो : social Media
विज्ञापन

राष्ट्रीय चयनकर्ता देवांग गांधी के साथ कथित तौर पर बदसलूकी के आरोपों पर बीसीसीआई भारत के बर्खास्त बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ से तभी पूछताछ करेगी जब प्रशासनिक प्रबंधक सुनील सुब्रहमण्यम या मुख्य कोच रवि शास्त्री इस मसले पर आधिकारिक रिपोर्ट दाखिल करें। ऐसी खबरें हैं कि बांगड़ ने हाल ही में वेस्टइंडीज दौरे पर गांधी से उनके होटल के कमरे में तीखी बहस की। 

विज्ञापन


बांगड़ की जगह अब विक्रम राठौड़ बल्लेबाजी कोच हैं। बोर्ड के एक अधिकारी ने पीटीआई से कहा, 'इन हालात में नियमों का कड़ाई से पालन करना होगा। सबसे पहले तो बांगड़ ने कथित तौर पर जिनके साथ बदसलूकी की है, उन्हें आधिकारिक शिकायत दर्ज करनी होगी।'

सहयोगी स्टाफ की नियुक्ति की प्रभारी राष्ट्रीय चयन समिति होती है। सहयोगी स्टाफ में से सिर्फ बांगड़ को ही हटाया गया जबकि भरत अरुण (गेंदबाजी कोच) और आर. श्रीधर (क्षेत्ररक्षण कोच) को पद पर बरकरार रखा गया है। बीसीसीआई अधिकारियों ने गांधी और बांगड़ की झड़प की पुष्टि की लेकिन उन्हें नहीं लगता कि मामला और आगे बढेगा क्योंकि अब बांगड़ का बीसीसीआई से करार नहीं है। 
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा, 'प्रशासनिक प्रबंधक सुब्रहमण्यम को अपनी रिपोर्ट में इस घटना का उल्लेख करना होगा। इसके अलावा मुख्य कोच रवि शास्त्री को भी लिखित में देना होगा कि ऐसी कोई घटना हुई है।' उन्होंने कहा, 'यदि ऐसा नहीं होता है तो सीओए के सामने इसे रखने का सवाल ही नहीं होता।' 

अधिकारी ने कहा, 'बर्खास्त होने पर किसी का भी निराश होना स्वाभाविक है। लेकिन उसे ऐसा क्यों लगा कि उसके कार्यकाल को बढ़ाया ही जाएगा। शास्त्री, अरुण और श्रीधर का प्रदर्शन अच्छा था तो उन्हें बरकरार रखा गया। बांगड़ का प्रदर्शन खराब था तो उसे हटाया गया।' 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें