फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन अरुणाचल की सीमा के अंदर घुस चुका है, सरकार मामले का संज्ञान ले: भाजपा सांसद

Wed, 04 Sep 2019 04:18 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
तापिर गाओ - फोटो : ANI
विज्ञापन

अरुणाचल प्रदेश के चगलगाम में एक नदी के ऊपर चीन द्वारा पुल बनाए जाने को लेकर बुधवार को भाजपा सांसद तापिर गाओ ने कहा कि मैकमोहन रेखा चगलगाम से करीब 100 किलोमीटर की दूरी पर है। ऐसे में अगर चाइना चगलगाम से 25 किलोमीटर की दूरी पर भी पुल का निर्माण करता है तो इसका मतलब है कि वह हमारी सीमा से 60-70 किलोमीटर अंगर घुस चुका है। 

विज्ञापन

 
सांसद तापिर गाओ ने कहा कि मैं इसके लिए सेना पर या उस इलाके में गश्त करने वाली टीमों पर उंगली नहीं उठा रहा हूं, क्योंकि उन इलाकों में पेट्रोलिंग करने के लिए सड़कें ही नहीं हैं तो सुरक्षा बल वहां का जायजा कैसे लेंगे।
 
सरकार पर भरोसा जताते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि मुझे सरकार पर विश्वास है। मैं चाहता हूं कि सरकार इस मामले का संज्ञान ले। मैं खुद भी इस पर काम करूंगा। उन्होंने कहा कि इन इलाकों में सड़कें बनाने की सख्त जरूरत है। वहीं सांसद तापिर गाओ के जवाब में सेना के प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश में ऐसी कोई घुसपैठ नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि मीडिया के कुछ टीवी चैनल जिस इलाके का हवाला दे रहे हैं वो बिल्कुल बाहरी इलाका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें