बीसीसीआई प्रमुख सौरव गांगुली ने ब्रिटेन जाने का फैसला किया है। गांगुली 22 और 23 सितंबर को अपने दौरे के दौरान ईसीबी के सीईओ हैरीसन से मिलेंगे। वह इस दौरान इकलौते टेस्ट मैच के आयोजन और समय को लेकर चर्चा कर सकते हैं।
भारत और इंग्लैंड के बीच आज से शुरू होने वाला पांचवां टेस्ट मैच रद्द किया जा चुका है। शुक्रवार को मैच के शुरू होने से कुछ घंटे पहले नाटकीय अंदाज में बीसीसीआई और ईसीबी ने साथ मिलकर मुकाबले को रद्द करने का फैसला किया। हालांकि बाद में बीसीसीआई की तरफ से जारी बयान में मैच को भविष्य में दोबारा से करवाने की बात कही गई।
विज्ञापन
इंंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के सीईओ टॉम हैरीसन ने शु्क्रवार को कहा कि रद्द हुए मैच के एवज में यहां एक टेस्ट मैच खेला जाएगा।
गौरतलब है कि पांंचवां टेस्ट मैच भारतीय दल में कोरोना महामारी के बढ़ते मामले की वजह से खिलाड़ियों में जन्में डर की वजह से रद्द करना पड़ा।
इन सारी उथल-पुथल के बीच बीसीसीआई प्रमुख सौरव गांगुली ने ब्रिटेन जाने का फैसला किया है। गांगुली 22 और 23 सितंबर को अपने दौरे के दौरान ईसीबी के सीईओ हैरीसन से मिलेंगे। वह इस दौरान इकलौते टेस्ट मैच के आयोजन और समय को लेकर चर्चा कर सकते हैं। हालांकि गांगुली का यह दौरा आधिकारिक नहीं बल्कि निजी होगा।
गांगुली चर्चा के दौरान ईसीबी को हुए 400 करोड़ रुपये के नुकसान पर बात कर सकते हैं। मैच के रद्द होने से ईसीबी को 300-400 करोड़ का नुकसान होने की उम्मीद है, इसमें प्रसारकों के 300 करोड़ तो टिकट पर 100 करोड़ का नुकसान हो सकता है।