फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Cricket Academy: युवा क्रिकेटरों को निखारने के लिए बीसीसीआई तैयार कर रहा नया हब, गांगुली-शाह ने रखी नींव

Mon, 14 Feb 2022 05:05 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

नई एकेडमी 40 एकड़ में फैली हुई है। इसमें 30 से 35 आउटडोर प्रैक्टिस पिच और 20 से ज्यादा फ्लड लाइट की सुविधा है। नये एनसीए में करीब 250 कमरे और 16 हजार स्क्वायर फीट का जिम भी बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
नई नेशनल क्रिकेट एकेडमी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) बेंगलुरु में नई नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) बनाने जा रहा है। सोमवार को बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली, सचिव जय शाह और एनसीए के डायरेक्टर वीवीएस लक्ष्मण ने इसकी नींव रखी। बेंगलुरु में पहले से ही एक एनसीए मौजूद है, लेकिन अब इसे नया और भव्य रूप दिया जा रहा हैं। गांगुली ने इसकी तस्वीरें भी शेयर की हैं। 
विज्ञापन


गांगुली-शाह ने शेयर की तस्वीरें
बीसीसीआई दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट बोर्ड है। बोर्ड के पास मौजूद संसाधनों की वजह से कई घरेलू क्रिकेटरों का भविष्य निखरा है। जय शाह ने भी इसकी तस्वीरें शेयर कर लिखा- बोर्ड का विजन एक ऐसा सेंटर तैयार करना है, जहां लोकल टैलेंट को निखारा जाए और बेहतरीन क्रिकेट इकोसिस्टम तैयार हो सके। 

कैसा है नया क्रिकेट एकेडमी
ये नई एकेडमी 40 एकड़ में फैली है। इसमें 30 से 35 आउटडोर प्रैक्टिस पिच और 20 से ज्यादा फ्लड लाइट की सुविधा है। नये एनसीए में करीब 250 कमरे और 16 हजार स्क्वायर फीट का जिम भी बनाया जा रहा है। क्रिकेट के अलावा कई और खेलों के लिए भी सुविधाएं दी जा रही हैं, ताकि प्रैक्टिस करने वाले खिलाड़ी को कोई परेशानी नहीं हो। 
विज्ञापन


विदेश से मगंवाई गई पिचें
क्रिकेटिंग पिचें ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड से मंगवाई गई हैं। इसके अलावा सिंथेटिक, हाईब्रिड और भारतीय पिचें भी तैयार की गई हैं। यह सभी पोर्टेबल पिच हैं, जिन्हें कहीं भी ले जाया जा सकता है। इसके अलावा इंडोर प्रैक्टिस पिच भी तैयार की गई हैं। इसमें खिलाड़ी स्पिन और पेस बॉलिंग प्रैक्टिस कर सकेंगे। साथ ही फील्डिंग मजबूत करने के लिए भी सुविधाएं दी गई हैं। हॉकआई तक्नीक और वीडियो एनालिसिस की सुविधाएं भी दी गई हैं।

कैंपस के अंदर तमाम सुविधाएं मौजूद
इसके अलावा कैंपस के अंदर बैंक, एटीएम और शॉपिंग सेंटर समेत कई अन्य सुविधाएं भी दी गई हैं। एनसीए में सिर्फ टीम इंडिया के खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि कई छोटे-छोटे जगहों से भी क्रिकेटर भी ट्रेनिंग के लिए आते हैं। टीम इंडिया का कोई खिलाड़ी अगर चोटिल होता है, तो उसे पहले यहां से फिट होने का क्लीयरेंस भी लेना होता है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें