फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौरव गांगुली को मिली बड़ी राहत, BCCI ने की हितों के टकराव की शिकायत खारिज

Sun, 17 Nov 2019 07:11 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सौरव गांगुली - फोटो : ANI
बीसीसीआई के नैतिक अधिकारी डीके जैन ने शनिवार को पूर्व भारतीय कप्तान और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली के खिलाफ हितों के टकराव की शिकायत याचिका खारिज कर दी है।
 
विज्ञापन

2 of 4
सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया
मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ के आजीवन सदस्य संजीव गुप्ता ने चार अक्तूबर को यह शिकायत दर्ज की थी जब गांगुली बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के अध्यक्ष थे। इसमें उन्होंने दावा किया था कि वह कैब अध्यक्ष और बीसीसीआई एजीएम में इसके प्रतिनिधि के रूप में कई पद पर काबिज हैं।
विज्ञापन

3 of 4
बीसीसीआई
डीके जैन ने कहा कि भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) के मौजूदा संविधान के अनुसार कोई भी व्यक्ति एक ही समय में कई क्रिकेट भूमिकाएं अदा नहीं कर सकता है। उन्होंने यह भी ध्यान दिलाया कि गांगुली ने 23 अक्टूबर को बीसीसीआई अध्यक्ष पद का भार संभालते हुए कैब अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया जिससे उनका कोई भी हितों का टकराव नहीं है।
विज्ञापन

4 of 4
राहुल द्रविड़ - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इससे पहले डीके जैन ने गुरुवार को पूर्व भारतीय कप्तान व राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के निदेशक राहुल द्रविंड़ को हितों के टकराव मामले में क्लीन चिट दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें