फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup: कल दुबई-ओमान जाएंगे बीसीसीआई के अधिकारी, विश्व कप की तैयारियों का लेंगे जायजा

Thu, 15 Jul 2021 04:06 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोरोना महामारी के कारण टी-20 विश्व कप 2021 का आयोजन भारत की बजाय संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और ओमान में किया जाएगा। टूर्नामेंट की शुरुआत 17 अक्तूबर से होगी जबकि फाइनल 14 नवंबर को खेला जाएगा।
विज्ञापन
सौरव गांगुली और जय शाह - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीसीसीआई के अधिकारी शुक्रवार को दुबई और ओमान के लिए रवाना होंगे। यहां पहुंचने के बाद वे टी-20 विश्व कप की तैयारियों का जायजा लेंगे। अधिकारी यहां स्टेडियमों का मुआयना करेंगे और विश्व कप से संबंधित मुद्दों पर बातचीत करेंगे। बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, 'हम कल ओमान जा रहे हैं, हम आयोजन स्थल का दौरा करेंगे और टीमों की यात्रा योजना पर भी चर्चा करेंगे क्योंकि क्वालीफायर वहां होने हैं, परसों यानी 17 जुलाई को दुबई में आईसीसी के साथ बैठक होगी। ईसीबी के अधिकारी भी वहां मौजूद रहेंगे।' सूत्र ने आगे कहा, 'हम कोरोना महामारी के कारण कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। इसलिए हर चीज का ध्यान रखा जाएगा। बायो बबल, प्रशिक्षण, आवास कुछ ऐसे मुद्दे हैं, जिन पर चर्चा करने की आवश्यकता है। हम इस बात पर भी चर्चा करेंगे कि क्या मीडिया की अनुमति होगी या नहीं।'

विज्ञापन

17 अक्तूबर से शुरू होगा टूर्नामेंट

बता दें कि कोरोना महामारी के कारण टी-20 विश्व कप 2021 का आयोजन भारत की बजाय संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और ओमान में किया जाएगा। टूर्नामेंट की शुरुआत 17 अक्तूबर से होगी जबकि फाइनल 14 नवंबर को खेला जाएगा। बीसीसीआई इस प्रमुख टूर्नामेंट का मेजबान बना रहेगा। 16 टीमों का टूर्नामेंट यूएई के तीन शहरों (दुबई, शारजाह और अबुधाबी) और ओमान में खेला जाएगा। 

पहले दौर में चार टीमें करेंगी क्वालिफाई

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक राउंड-1 में 12 मैच होंगे जबकि आठ टीमें शामिल होंगी। इनमें से चार (प्रत्येक समूह से शीर्ष दो) सुपर 12 के लिए क्वालिफाई करेंगी। आठ टीमों (बांग्लादेश, श्रीलंका, आयरलैंड, नीदरलैंड, स्कॉटलैंड, नामीबिया, ओमान, पापुआ न्यू गिनी) में से क्वालिफाई हुईं चार टीमें शीर्ष आठ रैंकिंग वाली टी20 टीमों में शामिल होकर सुपर 12 में पहुंचेंगी। पहला दौर यूएई के एक स्थल के अलावा ओमान में होगा जिससे सुपर 12 के मैचों के लिए यूएई के मुख्य मैदानों की पिचों को तैयार करने के लिए पर्याप्त समय मिल जाएगा।  
 
विज्ञापन

सुपर-12 चरण में होंगे 30 मैच 

सुपर 12 का चरण, जिसमें 30 मैच शामिल हैं, 24 अक्तूबर से शुरू होने की संभावना है। सुपर 12 में टीमों को छह-छह के दो समूहों में विभाजित किया जाएगा, जो यूएई में तीन स्थानों (दुबई, अबू धाबी और शारजाह) में खेला जाएगा। इसके बाद तीन प्लेऑफ मैच होंगे दो सेमीफाइनल और फाइनल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें