बीसीसीआई ने मंगलवार को IPL 2020 के पूरे कार्यक्रम का एलान कर दिया है। 29 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल के 13वें सीजन का फाइनल 24 मई को खेला जाएगा। शनिवार और रविवार को होने वाले दो मुकाबलों की संख्या घटा दी गई है। पिछली बार कुल 12 डबल हैडर मुकाबले खेले गए थे। इस बार सबसे कम छह डबल हैडर होंगे, जिसकी वजह से टूर्नामेंट 57 दिन तक खिंच गया है। टूर्नामेंट का पहला मैच गत चैंपियन मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 29 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। लीग स्टेज के सभी मैच 17 मई को समाप्त हो जाएंगे। मैच अपने तय समय पर रात आठ बजे शुरू होंगे। दोपहर में होने वाले मैच चार बजे से खेले जाएंगे। आइए जानते हैं कौन सी टीम का मुकाबला किस दिन है।