फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीसीसीआई बॉस बनते ही मिस्टर 'क्लीन' का सफाई अभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
आखिरकार शशांक मनोहर बीसीसीआई के एक बार फिर अध्यक्ष चुन लिए गए। मुंबई में रविवार को बोर्ड की विशेष आम सभा की बैठक में सर्वसम्मति से उन्हें अध्यक्ष चुना गया। अमर उजाला के खुलासे के मुताबिक उनके समर्थन में पूर्व क्षेत्र के सभी छह प्रतिनिधियों ने नामांकन दाखिल किया। इनमें नेशनल क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष और जगमोहन डालमिया के बेटे अभिषेक डालमिया और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल के अध्यक्ष सौरव गांगुली भी शामिल हैं।
विज्ञापन

अध्यक्ष बनते ही मनोहर ने बोर्ड में सुधाररूपी सफाई अभियान की घोषणा कर दी। इन सुधारों को दो माह के अंदर उन्होंने लागू करने की घोषणा की है। यह वे सुधार माने जा रहे हैं जिन्हें जस्टिस आरएम लोढ़ा कमेटी का फैसला आने के बाद लागू किया जाना था।
बोर्ड को सूचना के अधिकार के कानून के तहत लाने की लंबे समय से मांग उठ रही है। इसके मद्देनजर मनोहर ने बोर्ड की ओर से 25 लाख रुपये से ऊपर होने वाले सारे खर्चों का ब्योरा बोर्ड की वेबसाइट पर डालने की घोषणा की है। साथ ही साल के अंत में बोर्ड के खर्चों का क्या लेखा-जोखा रहा है। उसकी बैलेंस शीट भी वेबसाइट पर डाली जाएगी।
विज्ञापन

अध्यक्ष बनने के बाद मनोहर ने सबसे पहले खुद यानि की अध्यक्ष की शक्तियों पर कैंची चलाई। उन्होंने घोषणा की कि अब बोर्ड की सालाना आम सभा की बैठक में चेयरमैन के पास विशेष परिस्थितियों में वोट डालने का अधिकार नहीं होगा। अध्यक्ष बतौर सदस्य तो वोट डाल सकेगा, लेकिन बतौर चेयरमैन उसे वोट डालने का अधिकार नहीं होगा।
विज्ञापन

हितों का टकराव होगा खत्म

मनोहर ने यह भी कहा कि खिलाड़ियों, खेल प्रशासकों और स्टाफ पर लगने वाले हितों के टकराव के मामले खत्म किए जाएंगे। इसके लिए बोर्ड जल्द एक एथिक्स ऑफिसर की तैनाती करेगा जो इन सभी से नियमित रूप से मिलता रहेगा और इस तरह की आ रही शिकायतों पर काम करेगा। यही नहीं मैदान पर होने वाले भ्रष्टाचार को दूर करने लिए वह और सचिव अनुराग ठाकुर सरकारी जांच एजेंसियों की सहायता लेंगे। खिलाड़ियों को शिक्षित किया जाएगा
राज्य एसोसिएशनों का होगा ऑडिटमनोहर ने यह भी कहा कि अभी तक बोर्ड की ओर से राज्य संघों को दी जाने वाली राशि का कोई हिसाब नहीं मिलता है। बोर्ड को यह नहीं मालूम है कि राज्य संघों को दिया जाना वाला पैसा किस मद में प्रयोग किया गया है। अब इसका पता लगाने के लिए बोर्ड राज्य संघों का प्रत्येक वर्ष ऑडिट कराएगा। उन्होंने यह भी कहा कि बोर्ड का सारा रिकॉर्ड जो विभिन्न जगहों पर पड़ा है। अब मुंबई स्थित बोर्ड के हेडक्वार्टर में मिलेगा। कोई भी राज्य संघ का प्रतिनिधि आकर इसे कभी भी देख सकता है।
एनसीए होगा मजबूतमनोहर ने यह भी कहा कि दूसरी पंक्ति मजबूत करने के लिए एनसीए को दोबारा शुरू किया जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि आज की तिथि में उनके पास दूसरी पंक्ति तैयार नहीं है। इसका उदाहरण उन्होंने देश में स्पिनरों के नहीं होने के बारे में दिया। पुुरुष क्रिकेटरों की तरह बोर्ड अब महिला क्रिकेटरों से भी केंद्रीय करार करेगा। मनोहर ने कहा कि इससे महिला क्रिकेट को देश में बढ़ावा मिलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें