फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन शर्तों को पूरा करने के बाद ही मिलेगी IPL की स्पॉन्सरशिप, BCCI ने सामने रखी पूरी लिस्ट

Tue, 11 Aug 2020 01:09 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
IPL 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
चीनी मोबाईल कंपनी वीवो के हटने के बाद अब आईपीएल 2020 के लिए नए स्पॉन्सर्स की तलाश तेज हो गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोमवार देर शाम 13वें सीजन के लिए टेंडर (निविदाएं) बुलाईं। साथ ही साथ बोर्ड ने इन कंपनियों के लिए कुछ शर्तें भी रखीं हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सौरव गांगुली और जय शाह - फोटो : social media
बीसीसीआई ने सोमवार को विज्ञप्ति जारी की। 13 बिंदुओं के इस नोटिफिकेशन में सचिव जय शाह के दस्तखत हैं। अमूमन किसी भी टेंडर प्रकिया सबसे ऊंची बोली लगाने वाले को ही सफलता मिलती है, लेकिन आईपीएल की स्पॉन्सरशिप में यह जरूरी नहीं कि सबसे ऊंची बोली लगाने वाले को ही अधिकार दिए जाएं।
विज्ञापन

3 of 5
IPL 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
नए टाइटल स्पॉन्सर का करार साढ़े चार महीने का होगा। आवेदन 14 अगस्त तक जमा होंगे और 18 अगस्त को अधिकार पाने वाले के नाम का एलान किया जाएगा। यह अधिकार 18 अगस्त 2020 से 31 दिसंबर 2020 की अवधि के लिए होंगे।

4 of 5
IPL - फोटो : सोशल मीडिया
बीसीसीआई के अनुसार सिर्फ उन्हीं कंपनियों के टेंडर स्वीकार किए जाएंगे, जिनका टर्नओवर पिछले ऑडिट खातों के अनुसार 300 करोड़ रुपये से ज्यादा के हो। बोली के साथ जांचे गए खातों की प्रति भी जमा करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बीसीसीआई
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि मध्यस्थ या एजेंट इस प्रक्रिया में भाग नहीं ले सकते और ऐसी बोलियां रद्द कर दी जाएंगी। साथ ही साथ न तो BCCI और न ही इसके अधिकारी, कर्मचारी या एजेंट, किसी भी परिस्थिति में, किसी भी तरह से किसी भी कीमत, देनदारियों, नुकसान या किसी भी प्रकार के खर्च के लिए जिम्मेदार या उत्तरदायी होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें