फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL: पतंजलि, जियो या फिर कोई और लेगा VIVO की जगह, इस दिन होगा स्पॉन्सर्स पर फैसला

Tue, 11 Aug 2020 01:09 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
सोशल मीडिया पर वायरल होते मीम्स - फोटो : ट्विटर
आईपीएल संयुक्त अरब अमीरात में 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच शारजाह, दुबई और अबुधाबी में खेला जाएगा। टूर्नामेंट के 13वें संस्करण से ठीक पहले चीनी कंपनी वीवो ने करार भी तोड़ दिया। अब दुनिया भर की निगाहें इंडियन प्रीमियर लीग के नए टाटइल स्पॉन्सर पर टिकी हुई है।
विज्ञापन

2 of 9
IPL 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
चीनी मोबाइल कंपनी वीवो से करार टूटने के बाद बीसीसीआई को प्रायोजन तलाशने में भी दिक्कत हो रही है। यह 440 करोड़ रूपये का करार था जो भारत-चीन के सैनिकों के बीच सीमा पर हुई हिंसक झड़प के कारण चीनी कंपनियों के बहिष्कार की मांग के बीच खत्म हुआ।
विज्ञापन

3 of 9
बृजेश पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
इंडियन प्रीमियर लीग के चेयरमैन बृजेश पटेल ने सोमवार को जानकारी दी कि नए प्रायोजक की घोषणा 18 अगस्त तक हो जाएगी। इच्छुक कंपनियों को बोली जमा करने के लिए सात दिन का समय दिया जाएगा। पूरी प्रक्रिया 18 अगस्त तक पूरी हो जाएगी।

4 of 9
BCCI

BCCI की ओर से सोमवार देर शाम एक्सप्रेस ऑफ इंटरेस्ट भी जारी कर दिया गया। आसान शब्दों में कंपनियों से IPL 2020 की टाइटल स्पॉन्सरशिप अधिकार प्राप्त करने के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। यह अधिकार 18 अगस्त, 2020 से 31 दिसंबर, 2020 तक की अवधि के लिए उपलब्ध होंगे। इच्छुक तीसरे पक्ष का कारोबार पिछले लेखा परीक्षित खातों के अनुसार 300 करोड़ रुपये से अधिक होना चाहिए।

विज्ञापन

5 of 9
सोशल मीडिया पर वायरल होते मीम्स - फोटो : ट्विटर
बाबा रामदेव की पतंजलि ने नया टाइटल प्रायोजक बनने में रूचि दिखाई है। पटेल ने कहा, 'वीवो का अलग होना कोई झटका नहीं है। कई कंपनियां पहले ही रूचि जता चुकी है। चाहे भारतीय कंपनी हो या विदेशी, जो सबसे ज्यादा बोली लगाएगी उसे ही अधिकार मिलेंगे।
विज्ञापन

6 of 9
विशेषज्ञों की माने तो पतंजलि अगर टाइटल स्पॉन्सर बनता है तो इसमें आईपीएल से ज्यादा उसका फायदा है। बतौर प्रायोजक बाबा रामदेव की स्वदेशी कंपनी को राष्ट्रीयता से जोड़ा जाएगा क्योंकि इस समय चीन के खिलाफ देशभर में बड़ा भारी माहौल है।
विज्ञापन

7 of 9
- फोटो : ANI
पतंजलि के प्रवक्ता एसके तिजारावाला भी कह चुके हैं कि यह वोकल फॉर लोकल की बात है। यह एक भारतीय ब्रांड को वैश्विक स्तर पर ले जाने की बात है और उसके लिए यही प्लेटफॉर्म है। कंपनियां जानती हैं कि इस इवेंट में विज्ञापन देकर अच्छे रिटर्न की उम्मीद की जाती है।

8 of 9
IPL 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
वीवो के हटने के बाद आईपीएल का प्रायोजक बनने के लिए बायजू, अमेजॉन, रिलायंस जियो, फैंटसी स्पोर्टस कंपनी ड्रीम 11 और कोका-कोला इंडिया जैसी दिग्गज कंपनियां रेस में हैं। वीवो ने 2018 से 2022 तक पांच साल के लिए 2190 करोड़ रुपये (प्रत्येक वर्ष करीब 440 करोड़ रुपये) में आईपीएल प्रायोजन अधिकार हासिल किए थे।
विज्ञापन

9 of 9
IPL 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
भारत में कोरोना वायरस महामारी के बढते मामलों के कारण यूएई में टूर्नामेंट कराया जा रहा है। सरकार ने पिछले सप्ताह बीसीसीआई को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी थी। अधिकांश टीमें 20 अगस्त के बाद रवाना होंगी। उन्हें रवानगी से पहले 24 घंटे के भीतर दो आरटी पीसीआर टेस्ट कराने होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें