फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा टाल सकती है बीसीसीआई

Sat, 14 Sep 2013 11:39 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दो क्रिकेट बोर्डों के बीच झगड़े का बुरा असर एक बेहतरीन और रोमांचक सीरीज पर पड़ने जा रहा है।
विज्ञापन

 
ऐसी संभावना है कि नवंबर में शुरू होने वाला भारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा टल जाए। उसकी जगह बीसीसीआई साल के अंत में पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ वनडे सीरीज की मेजबानी की संभावनाओं को तलाश रही है।

इस संबंध में शनिवार को चेन्नई में एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) की बैठक में चर्चा भी हो सकती है।

तीनों बोर्ड के अधिकारी इस बैठक में मौजूद रहेंगे। इस दौरान बीसीसीआई भारत में दिसंबर में त्रिकोणीय सीरीज का प्रस्ताव पेश कर सकती है।

पीसीबी के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर सुभान अहमद, एसएलसी सचिव निशांथा राणातुंगा और एसीसी के सीईओ सैयद अशरफुल हक बैठक के लिए चेन्नई पहुंच गए हैं। एसीसी की अध्यक्षता बीसीसीआई अध्यक्ष एन श्रीनिवासन करेंगे।
विज्ञापन


एसीसी की यह बैठक क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) के प्रमुख हारून लोगार्ट और बीसीसीआई सचिव संजय पटेल की दुबई में प्रस्तावित बैठक से दो दिन पहले हो रही है।

बीसीसीआई नवंबर-दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका में होने वाली सीरीज से मैचों की संख्या में कटौती चाहती है क्योंकि भारत ने नवंबर में वेस्टइंडीज के साथ संक्षिप्त सीरीज को मंजूरी दे दी है जबकि न्यूजीलैंड टूर अगले साल 19 जनवरी से शुरू होने हैं।
विज्ञापन


अगर सीएसए सीरीज में मैचों को कम करने पर राजी नहीं होता है तो बीसीसीआई ऐसे में दक्षिण अफ्रीका दौरा टाल सकता है।

दिसंबर और जनवरी में श्रीलंका और पाकिस्तान को यूएई में दो ट्वंटी-20, पांच वनडे और तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। यह कार्यक्रम 11 दिसंबर से 20 जनवरी तक चलेगा। सीमित ओवरों की सीरीज 27 दिसंबर को खत्म हो रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें