फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BCCI ने सुधारी गलती, छोटे की जगह बड़े भाई का कर लिया था सिलेक्शन

Wed, 04 Oct 2017 08:45 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
दीपक चाहर - फोटो : ESPNcricinfo
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बोर्ड अध्यक्ष एकादश टीम में पहले मध्यम गति के  गेंदबाज दीपक चाहर को शामिल कर दिया था। दीपक के टीम में शामिल होने पर जब सवाल उठने लगे तो पता चला की चयनकर्ता दीपक के चचेरे भाई लेग स्पिनर राहुल चाहर को चुनना चाहते थे, जो भारत के अंडर-19 टीम के खिलाड़ी हैं। 
विज्ञापन


राहुल ने हाल में इंग्लैंड दौरे पर अच्छा प्रदर्शन किया था। माना जा रहा है कि नाम को लेकर गफलत हुई, जिससे यह गलती हुई। बीसीसीआई ने एक बयान जारी करके  गलती स्वीकारी और कहा, 'गलती से जिक्र किया गया था कि टीम इंडिया के खिलाफ वन-डे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को जो अभ्यास मैच खेलना है, उसमें दीपक चाहर बोर्ड अध्यक्ष एकादश का प्रतिनिधित्व करेंगे। राहुल चाहर टीम का हिस्सा होंगे, जो मुंबई के सीसीआई में दो मैच खेलेगी।' 

बता दें कि न्यूजीलैंड की टीम भारत दौरे पर बोर्ड अध्यक्ष एकादश के खिलाफ तीन मैचों की वन-डे सीरीज खेलेगी। वैसे ये भी पता हो कि दीपक चाहर ने आईपीएल में राइजिंग पुणे सुपरजायंट का प्रतिनिधित्व किया था।
विज्ञापन


शुभम बाहर, बावने को मौका

इस बीच मांसपेशियों में खिंचाव के कारण शुभम गिल न्यूजीलैंड 'ए' के खिलाफ वन-डे सीरीज से बाहर हो गए हैं। पहले तीन मैचों में उनकी जगह अंकित बावने लेंगे, जिन्होंने न्यूजीलैंड 'ए' के खिलाफ दूसरे अनाधिकृत टेस्ट में 162 रन की पारी खेली थी। उन्हें पहले अंतिम दो मैचों के लिए टीम में शामिल किया गया था। अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने अंतिम दो वन-डे के लिए दीपक हूडा को भी टीम में शामिल किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें