फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी हसीन ने फिर बढ़ाई शमी की परेशानी, COA ने मैच फिक्सिंग पर 3 घंटे तक पूछे सवाल

Sun, 18 Mar 2018 03:58 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
hasin jahan - फोटो : self
विज्ञापन

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां से बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) की एंटी करप्शन यूनिट के चार अधिकारियों ने शनिवार को पूछताछ की। इस दौरान अधिकारियों ने हसीन से शमी पर मैच फिक्सिंग के आरोपों को लेकर सवाल किए। गौरतलब है कि हसीन ने पिछले हफ्ते ही अपने पति पर अलिस्बा नाम की लड़की से पैसे लेकर मैच फिक्स करने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक बीसीसीआई के अधिकारी कोलकाता पहुंचने के बाद सीधे कोलकाता पुलिस मुख्यालय लाल बाजार चले गए। उसके बाद वहां शमी की बीवी हसीन जहां को बुलाया गया। एंटी करप्शन यूनिट के अधिकारियों ने उनसे करीब तीन घंटे तक लंबी बातचीत की। हालांकि उनसे पूछे सवालों का अभी कोई खुलासा नहीं हुआ है।

विज्ञापन

मोहम्मद शमी
बता दें कि 14 मार्च को सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त समिति ने बीसीसीआई को पत्नी द्वारा तेज गेंदबाज पर लगाए गए आरोपों की जांच के लिए पत्र लिखा था। विनोद राय की अगुआई में सीओए ने बीसीसीआई की एंटी करप्शन यूनिट के प्रमुख नीरज कुमार को एक रिपोर्ट पेश करने के लिए सात दिनों की समय सीमा दी है।

गौलतब है कि हसीन जहां ने अपने पति मोहम्मद शमी पर कई संगीन आरोप लगाए हैं, जिसके बाद बीसीसआई ने उन्हें अपनी नई सालाना कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में भी शामिल नहीं किया है। इतना ही नहीं शमी के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद आईपीएल फ्रैंचाइजी दिल्ली डेयरडेविल्स ने भी उन्हें लेकर अपने हाथ खड़े कर दिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें