स्वीप शॉट खेलकर छक्का लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी पीटरसन ने
पाकिस्तान सुपर लीग-3 के शुरू होने से पहले ही अपने संन्यास के संकेत दे दिए थे। पीटरसन पीएसएल में क्वेटा ग्लैडिएटर्स की ओर से खेलते नजर आए थे। बता दें कुछ महीनों पहले ही पीटरसन ने एक और वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह आंख पर काली पट्टी बांधकर छक्का लगाते नजर आए थे।
केविन पीटरसन इंग्लैंड तीसरे ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में एक हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। इसके अलावा पीटरसन इंग्लैंड क्रिकेट के इतिहास में सबसे अधिक रन बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज हैं। पीटरसन इंग्लैंड की टीम के खास खिलाड़ियों में थे, लेकिन 2013-14 की एशेज सीरीज के दौरान 0-5 से हुई इंग्लैंड की हार के बाद उन्हें टीम से हटा दिया गया था।