फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: आईपीएल से पहले कमेंट्री का एलान, हरभजन सिंह-सुनील गावस्कर समेत लिस्ट में तमाम दिग्गजों के नाम शामिल

Sat, 16 Mar 2024 03:46 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लोकसभा चुनावों के चलते बीसीसीआई ने अभी 21 मैचों का शेड्यूल जारी किया है। इस बीच कमेंट्री पैनल की भी घोषणा कर दी गई है जिसमें अंग्रेजी और हिंदी कमेंट्री के लिए अलग-अलग दिग्गजों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। लिस्ट में भारतीय खिलाड़ियों के अलावा विदेशी दिग्गजों का नाम भी शामिल है। 
विज्ञापन
सुनील गावस्कर-हरभजन सिंह - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2024 में अब एक हफ्ते से भी कम समय बचा है। 22 मार्च को टूर्नामेंट के 17वें संस्करण का आगाज होगा। पहला मुकाबला गत विजेता चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। इससे पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने कमेंट्री पैनल का एलान कर दिया है। इसमें सुनील गावस्कर और हरभजन सिंह जैसे तमाम दिग्गजों के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन


लोकसभा चुनावों के चलते बीसीसीआई ने अभी 21 मैचों का शेड्यूल जारी किया है। इस बीच कमेंट्री पैनल की भी घोषणा कर दी गई है जिसमें अंग्रेजी और हिंदी कमेंट्री के लिए अलग-अलग दिग्गजों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। लिस्ट में भारतीय खिलाड़ियों के अलावा विदेशी दिग्गजों का नाम भी शामिल है। 

हिंदी कमेंट्री के लिए मिली इन दिग्गजों को जिम्मेदारी
बीसीसीआई ने हिंदी कमेंट्री पैनल में हरभजन सिंह, इरफान पठान, सुनील गावस्कर, रवि शास्त्री, इमरान ताहिर, अंबाती रायडू, वरुण आरोन, मिताली राज, मोहम्मद कैफ, संजय मांजरेकर, वसीम जाफर, गुरकीरत मान, उन्मुक्त चंद, जतिन सप्रू, दीप  दासगुप्ता, रजत भाटिया, विवेक राजदान और रमन पदमजीत शामिल हैं। हिंदी कमेंट्री  के लिए जारी की कई सूची में मिताली राज इकलौती महिला क्रिकेटर शामिल हैं। वहीं, वसीम जाफर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल किया गया है जो हाल ही में पंजाब किंग्स से अलग हुए थे। 
विज्ञापन


अंग्रेजी कमेंट्री पैनल में शामिल दिग्गज
अंग्रेजी कमेंट्री के लिए स्टीव स्मिथ, स्टुअर्ट ब्रॉड, स्टेन, जैक्स कैलिस, टॉम मूडी, पॉल कॉलिंगवुड, सुनील गावस्कर, ब्रायन लारा, रवि शास्त्री, हेडन, केविन पीटरसन, माइकल क्लार्क, संजय मांजरेकर, आरोन फिंच, इयान बिशप, नाइट, कैटिच, मॉरिसन, मॉरिस, बद्री, केटी, ग्रीम स्वान, दीप दासगुप्ता, हर्षा भोगले, एमबींगवा, अंजुम चोपड़ा, मुरली कार्तिक, रमन, रोहन गावस्कर, गंगा, हॉवर्ड और जर्मनोस को चुना गया है। गावस्कर, शास्त्री और दीप दासगुप्ता हिंदी के अलावा अंग्रेजी में भी अपना योगदान देते नजर आएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें