फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल द्रविड बने रहेंगे अंडर 19 टीम के कोच, IPL की डेयरडेविल्स से तोड़ा नाता!

Sat, 01 Jul 2017 08:35 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
राहुल द्रविड़
विज्ञापन
पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़, टीम इंडिया ए और अंडर-19 के कोच बने रहेंगे। बीसीसीआई  ने राहुल द्रविड को दो साल का एक्सटेंशन दिया है। इन खबरों के बीच राहुल द्रविड ने आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली डेयरडेविल्स के मेंटर का पद छोड़ दिया है। उन्होंने राष्ट्रीय टीमों को तैयार करने की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए दिल्ली की टीम को अलविदा कह दिया।
विज्ञापन
ALERT: Rahul Dravid to continue as India A and U-19 coach for the next two years. pic.twitter.com/yRcFEY3BEL — BCCI (@BCCI) June 30, 2017 राहुल द्रविड ने आईपीएल की दिल्ली डेयरडेविल्स टीम से नाता तोड़ लिया है। वो डेयरडेविल्स से मेंटर के तौर पर जुड़े हुए थे। Rahul Dravid steps down as Delhi Daredevils' mentor. — Press Trust of India (@PTI_News) 30 June 2017 इससे पहले खबरें थी कि राहुल बीसीसीआई के साथ एक साल के लिए अपना कार्यकाल बढ़ा सकते हैं, लेकिन शुक्रवार को बीसीसीआई ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी कि राहुल का कार्यकाल दो सालों के लिए बढ़ा दिया गया है। 43 साल के द्रविड़ ने 2016 में बांग्लादेश में खेले गए आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीम को फाइनल तक पहुंचने में मदद की थी।
विज्ञापन


बीसीसीआई की सीएसी के सदस्य सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण की सलाह पर राहुल द्रविड का कार्यकाल दो सालों तक बढ़ा दिया गया है। राहुल द्रविड का नाम पिछले साल भारतीय क्रिकेट टीम के कोच के तौर पर भी चल रहा था, पर उन्होंने भारतीय क्रिकेट की जड़ों की ओर लौटने की बात कहते हुए कहा था कि वो भारतीय टीम के भविष्य को ध्यान में रखते हुए युवा खिलाड़ियों पर ध्यान देंगे। 
विज्ञापन


बता दें कि राहुल द्रविड़ को पिछले साल 2016 की शुरुआत में ही टीम इंडिया ए और अंडर-19 के कोच बनाया गया था। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें