फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: बीसीबी के निदेशक खालिद महमूद संक्रमित, घर में खुद को किया आइसोलेट

Sat, 22 May 2021 09:01 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका

सार

  • बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के मौजूदा निदेशक खालिद महमूद कोरोना संक्रमित
  • महमूद 21 मई को कोरोना पॉजिटिव पाए गए, घर में खुद को किया आइसोलेट
विज्ञापन
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व कप्तान और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के मौजूदा निदेशक खालिद महमूद कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और घर में पृथकवास पर हैं। श्रीलंका के हाल के टेस्ट दौरे पर बांग्लादेश टीम के निदेशक रहे 49 साल के खालिद इसी टीम के खिलाफ रविवार से स्वदेश में शुरू हो रही वन-डे सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।

विज्ञापन


खालिद 31 मई से शुरू होने वाली ढाका प्रीमियर लीग की टीम के कोच भी हैं। खालिद ने शनिवार को क्रिकबज से कहा, 'मैं कल (21 मई) कोरोना पॉजिटिव पाया गया।' उन्होंने कहा, 'मैं अभी घर में पृथकवास से गुजर रहा हूं लेकिन कोई बड़ा लक्षण नजर नहीं आ रहा है।'

खालिद ने 1998 से 2006 तक बांग्लादेश का प्रतिनिधित्व किया और इस दौरान 12 टेस्ट और 77 वनडे खेले। श्रीलंका से लौटने के बाद खालिद दो बार परीक्षण में निगेटिव पाए गए थे लेकिन फिर पॉजिटिव आए। खालिद बांग्लादेश की टीम से नहीं जुड़े, जिसने 18 मई से ट्रेनिंग शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें