फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक तंगी: क्रिकेटर से कारपेंटर बना यह कंगारू खिलाड़ी, देश को दिला चुका है विश्व कप

Sat, 22 May 2021 08:50 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आर्थिक तंगी से परेशान ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व स्पिनर जेवियर डोहर्टी जिंदगी गुजारने के लिए कारपेंटर का काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन
पाई-पाई को मोहताज यह कंगारू क्रिकेटर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिंदगी कब किसको किस मोड़ पर लाकर खड़ा कर देगी, यह कोई नहीं जानता। दरअसल, हम बात कर रहे हैं ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व स्पिनर जेवियर डोहर्टी की। आर्थिक तंगी से परेशान डोहर्टी पाई-पाई को मोहताज हैं और जिंदगी गुजारने के लिए कारपेंटर का काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन


2017 में लिया था क्रिकेट से संन्यास 
दरअसल, डोहर्टी ने साल 2017 में क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद वो बेहद ही मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। गुजर बसर करने के लिए उन्हें कारपेंटर का काम करना पड़ रहा है। बता दें कि ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर्स एसोसिएशन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें डोहर्टी एक बिल्डिंग साइट पर औजारों के साथ कारपेंट्री का काम करते नजर आ रहे हैं। 
 

जब मैंने क्रिकेट छोड़ा था तब सोचा नहीं था...
इस वीडियो में डोहर्टी ने कहा कि जब मैंने क्रिकेट छोड़ा था तब सोचा नहीं था कि आगे चलकर क्या करूंगा। ऐसे में शुरू के 12 महीने तक मुझे जो काम मिला मैंने किया। इसके तहत मैंने लैंडस्केपिंग, ऑफिस का काम और कुछ क्रिकेट से जुड़ा काम भी किया। 
विज्ञापन


मेरा खर्चा भी कुछ कम हो गया
उन्होंने आगे कहा कि जब क्रिकेट पूरा हो जाता है तो आपको पता चलता है कि अब पैसे कैसे आएंगे। दिमाग में बातें चलती हैं कि आगे क्या होगा। जिंदगी कैसी रहेगी। ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर्स एसोसिएशन की ट्रांजिशन मैनेजर कार्ला ने फोन पर मदद की। साथ ही पढ़ाई-लिखाई के लिए पैसे भी मिले। इससे आर्थिक सहायता मिली और मेरा खर्चा भी कुछ कम हो गया।

ऑस्ट्रेलिया के लिए खेले 4 टेस्ट, 60 वन-डे और 11 टी-20
बता दें कि डोहर्टी ने ऑस्ट्रेलिया के लिए चार टेस्ट, 60 वन-डे और 11 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। टेस्ट में उनके नाम सात विकेट, वन-डे में 55 और टी-20 में 10 विकेट दर्ज हैं।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें