फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BANvZIM: मुश्फिकुर ने रचा इतिहास, दोहरा शतक जड़कर बने सबसे बड़े बांग्लादेशी बल्लेबाज

Mon, 24 Feb 2020 06:38 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मुश्फिकुर रहीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

मुश्फिकुर रहीम (203) के नाबाद दोहरे शतक के दम पर बांग्लादेश ने सोमवार को एकमात्र टेस्ट मैच में जिम्बाब्वे को बैकफुट पर धकेल दिया है। मुश्फिकुर रहीम का यह करियर का तीसरा दोहरा शतक है। मुश्फिकुर ने 318 गेंदों में 28 चौके की मदद से 203 रन की शानदार पारी खेली। 

विज्ञापन

 

मुश्फिकुर ने 318 गेंदों में 28 चौके की मदद से 203 रन की शानदार पारी खेली। इसके साथ ही वह बांग्लादेश की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। टेस्ट क्रिकेट में मुश्फिकुर के नाम 4413 रन हो गए हैं। दूसरे नंबर पर तमीम इकबाल (4405), तीसरे पर शाकिब अल हसन (3862), जबकि चौथे व पांचवें नंबर पर क्रमशः हबिबुल बशर (3026) और मोमिनुल हक (2860) हैं।
   

विज्ञापन

एकमात्र टेस्ट में जिम्बाब्वे की टीम अभी भी मेजबान बांग्लादेश से 286 रन पीछे है। जिम्बाब्वे की पहली पारी 265 रन के जवाब में बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी 560 रन पर घोषित की थी।

वहीं, दूसरी पारी में जिम्बाब्वे ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट के नुकसान पर नौ रन बना लिए हैं। कसूजा 8 और टेलर 1 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। बता दें कि बांग्लादेश ने तीसरे दिन का खेल 240/3 से आगे खेलना शुरू किया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें