फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAK vs BAN: पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश ने की वापसी, लिटन दास ने खेली शतकीय पारी

Sun, 01 Sep 2024 08:41 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रावलपिंडी

सार

बांग्लादेश ने पहली पारी में 262 रन बनाए। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक दूसरी पारी में पाकिस्तान ने दो विकेट गंवाकर नौ रन बना लिए हैं और उसकी कुल बढ़त 21 रन की हो गई है।
विज्ञापन
लिटन दास - फोटो : BCB
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश ने लिटन दास के शतक और मेहदी हसन मिराज के अर्धशतक की मदद से पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में वापसी की। पाकिस्तान के लिए तेज गेंदबाज खुर्रम शहजाद ने करियर में पहली बार पांच विकेट झटके, लेकिन बांग्लादेश खुद को मुश्किल स्थिति से निकालने में सफल रहा। बांग्लादेश ने पहली पारी में 262 रन बनाए। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक दूसरी पारी में पाकिस्तान ने दो विकेट गंवाकर नौ रन बना लिए हैं और उसकी कुल बढ़त 21 रन की हो गई है। पाकिस्तान ने शहजाद और सलामी बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक का विकेट गंवा दिया। सईम अयूब छह रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।
विज्ञापन

झटकों से उबरने में सफल रहा बांग्लादेश
बांग्लादेश तीसरे दिन पहले घंटे में शहजाद के शुरुआती झटकों के बाद छह विकेट पर 26 रन के स्कोर से उबरने में सफल रहा। बांग्लादेश ने पिछले हफ्ते पाकिस्तान को पहले टेस्ट में 10 विकेट से हराया था। शहजाद (90 रन देकर छह विकेट) ने पहली बार पांच विकेट झटकने का कारनामा किया। बांग्लादेश की ओर से लिटन ने 13 चौके और दो छक्कों की मदद से 138 रन की आक्रामक पारी खेली, जबकि मेहदी ने 78 रन बनाए। 

इससे पहले, लिटन और मेहदी दोनों ने लंच के बाद इस तेज गेंदबाज का डटकर सामना करते हुए 165 रन की साझेदारी की। शहजाद ने सुबह के सत्र में चार विकेट चटकाए और फिर अपने खाते में दो और विकेट जोड़े। चाय ब्रेक के तुरंत बाद लिटन ने अपना शतक पूरा किया और 10वें नंबर के खिलाड़ी हसन महमूद (नाबाद 13) के साथ 69 रन जोड़कर पाकिस्तान को और निराश किया।
विज्ञापन

पाकिस्तान का क्षेत्ररक्षण रहा खराब 
पाकिस्तान का क्षेत्ररक्षण खराब रहा जिसमें उसके खिलाड़ियों ने कई कैच छोड़े। बांग्लादेश का शीर्ष क्रम शहजाद और मीर हमजा (50 रन देकर दो विकेट) की शानदार सीम और स्विंग के सामने लड़खड़ा गया। सुबह बिना विकेट गंवाए 10 रन से खेलने उतरी बांग्लादेश ने जल्द ही छह विकेट गंवा दिए। हालांकि, इसके बाद लिटन और मेहदी ने शानदार शतकीय साझेदारी करके तेज गेंदबाजों के साथ स्पिन पर अपना दबदबा बनाया और बांग्लादेश को वापसी कराई। पाकिस्तान ने पहले दिन का खेल धुलने के बाद दूसरे दिन पहली पारी में 274 रन बनाए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें