फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार भारत में टेस्ट सीरीज खेलेगा यह देश

Tue, 11 Feb 2014 05:25 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बांग्लादेश 2016 में पहली बार टेस्ट सीरीज के लिए भारत दौरा करेगा। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के अध्यक्ष नजमुल हसन ने इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन


बीसीबी अध्यक्ष ने साथ ही बताया कि उन्होंने बीसीसीआई के साथ मेंबर्स पार्टिसिपिशेन एग्रीमेंट पर भी हस्ताक्षर किए हैं जिसके तहत 2012 से 2020 के बीच दोनों देशों ने आपस में दौरों को लेकर कार्यक्रम तय किया गया है। भारत संभवत: इस साल जून में बांग्लादेश दौरे पर जाएगा।

इसके अलावा भारत का जून 2015 में टेस्ट और वनडे के लिए फिर से बांग्लादेश दौरे पर जाने का कार्यक्रम है। इसके अगले साल बांग्लादेश 2016 में पहली बार टेस्ट खेलने के लिए भारत आएगा जबकि इस बीच बांग्लादेश में टी-20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस लीग टी-20 के लिए भी भारत यहां दौरा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए करार के तहत भारत 2020 में टेस्ट और वनडे के लिए फिर से बांग्लादेश का दौरा करेगा।

बीसीबी भारत के अलावा क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के साथ भी इसी तरह के कार्यक्रम पर आगे बढ़ गया है जिसके तहत वह अक्तूबर 2015 में ऑस्ट्रेलिया के साथ तीन टेस्ट खेलेगा जबकि जुलाई 2018 में बांग्लादेश ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर टेस्ट और वनडे तथा ऑस्ट्रेलिया 2021 में बांग्लादेश के दौरे पर रवाना होगा।

हालांकि हसन ने कहा कि उन्होंने सीए के साथ अभी इस करार पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं लेकिन परोक्ष रूप से दोनों पक्षों ने इस पर अपनी सहमति दे दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें