बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान और ओपनर तमीम इकबाल को शामिल नहीं किया है।
विज्ञापन
चटगांव में पांच सितंबर से खेले जाने वाले मुकाबले के अफगान टीम शुक्रवार को ढाका पहुंची। दोनों टीमों के बीच यह पहला टेस्ट मुकाबला है। इसके बाद त्रिकोणीय टी-20 सीरीज भी खेली जाएगी, जिसकी तीसरी टीम जिंबाब्वे होगी।
कप्तान शाकिब अल हसन, तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद और हरफनमौला मोसादेक हुसैन की टेस्ट टीम में वापसी हुई हैं। तेज गेंदबाज खलील अहमद को टीम से बाहर कर दिया गया है।