फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कहा ‘चौकीदार चोर है’, अदालत ने राहुल को जारी किया समन

Fri, 30 Aug 2019 10:02 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ ‘चौकीदार चोर है’ टिप्पणी करने को लेकर दायर की गई एक मानहानि शिकायत पर मुंबई अदालत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को समन जारी किया। बीजेपी नेता महेश श्रीश्रीमल ने राहुल गांधी के खिलाफ याचिका दायर की थी। 
विज्ञापन

 
गिरगौम मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ने 28 अगस्त को सम्मन जारी करते हुए वायनाड के कांग्रेस सांसद राहुल को तीन अक्टूबर को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया। 

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था। चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री अपनी सभाओं में खुद को देश का चौकीदार के रूप में पेश करते थे। इसी पर राहुल गांधी ने यह टिप्पणी की थी। देश के कई राज्यों में राहुल गांधी की इस टिप्पणी के विरोध में मुकदमे दर्ज कराए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें