तमीम इकबाल (103) के शतक की मदद से रविवार को बांग्लादेश ने वर्ल्ड टी-20 के क्वालीफाइंग दौर में ओमान की टीम को वर्षा बाधित मैच में डकवर्थ लुइस नियम के आधार पर 54 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ बांग्लादेश की टीम सुपर-10 टीमों के मुख्य दौर में पहुंच गई।
बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज तमीम शतक जड़कर टी-20 में शतक जड़ने वाले बांग्लादेश के पहले बल्लेबाज हो गए। दरअसल तमीम बांग्लादेश के ऐसे पहले बल्लेबाज भी हो गए हैं जिन्होंने क्रिकेट के तीनों फारमेट में शतक जड़ने का गौरव हासिल किया है।
तमीम की पारी में 10 चौके और पांच छक्के लगाए जिससे बांग्लादेश की टीम दो विकेट पर 180 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रही। मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए ओमान की पारी में वर्षा के कारण दो बार बाधा पहुंची जिससे उनके लिए हालात और भी मुश्किल हो गए।
जब ओमान ने सात ओवरों में दो विकेट पर 41 रन बनाए थे तब बारिश आ गई। तब 45 मिनट खेल रुका रहा। मैच शुरू होने पर 16 ओवरों में 152 रन का लक्ष्य मिला।
आठ गेंद बाद फिर बारिश आ गई और फिर 12 ओवरों में 120 का लक्ष्य मिला यानि ओमान को 22 गेंदों पर 75 रन बनाने थे लेकिन तेजी से रन बनाने के चक्कर में ओमान ने लगातार विकेट गंवा दिए और अंतत: नौ विकेट पर 65 रन ही बना पाई। बांग्लादेश की ओर से शाकिब अल हसन 15 रन देकर चार विकेट झटके।
Yes, Nigel Llong really did ask for another replay angle for confirmation even after bail fell off on Sabbir bowled pic.twitter.com/xKft2y8oq1
— Peter Della Penna (@PeterDellaPenna) 13 March 2016