फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुहावरों से मोदी-केजरीवाल पर वार, माल्या की लगाई क्लास

Mon, 14 Mar 2016 06:26 AM IST
अमित कुमार तिवारी/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ #हिंदी_मुहावरे
  • लोगों के निशाने पर रहे विजय माल्या
  • मोदी बनाम केजरीवाल हुई जंग
  • राहुल गांधी पर भी साधा निशाना
विज्ञापन
मोदी, केजरीवाल और माल्या
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया में रविवार को एक नया हैशटैग ट्रेंड कर रहा था '#हिंदी_मुहावरे'। इस हैशटैग के जरिए लोग पुराने मुहावरों में नई घटनाओं को जोड़कर नए नए मुहावरे बना रहे थे। इस हैशटैग के माध्यम से लोगों ने मुहावरों के जरिए सभी पार्टियों पर अपनी भड़ास निकाली। किसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया तो किसी ने अरविंद केजरीवाल। लेकिन इन सबके बीच विजय माल्या को सभी ने निशाना बनाए रखा। तो आइए जानते हैं '#हिंदी_मुहावरे' ने सोशल मीडिया पर किसकी लगाई क्लास और कैसे?
विज्ञापन


नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नरेंद्र मोदी पर लोगों ने उनके कई बयानों को लेकर निशाने पर रखा। अपने मुहावरों में लोगों ने मोदी के भाषणों में किए गए वादों और उसको निभाने में नाकाम रहने से लेकर उनकी विदेश नीति पर भी सवाल उठाया।

प्रीती शर्मा मेनन मोदी पर कटाक्ष करते हुए लिखा, ईंट का जवाब पत्थर से देना - पाकिस्तानी आतंक के जवाब में मोदीजी का नवाज़ (not so) शरीफ को शाल और तोहफे देना #हिंदी_मुहावरे — Preeti Sharma Menon (@PreetiSMenon) March 13, 2016 मोदी के इस रवैये पर आम आदमी पार्टी नेता कुमार विश्वास ने भी निशाने पर लिया
विज्ञापन
रिजजू जी के साथ बीफ खा कर बिल्ली वाया लाहौर हज को गई
नए #हिंदी_मुहावरे — Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) March 13, 2016 कोमल ने कुछ इस तरह से टिप्पणी की, 'अपने मुंह मियां मोदी होना...' #हिंदी_मुहावरे@prena_ 😘🙌https://t.co/MKZbTpzpzT pic.twitter.com/VHGgYBw9Bz — कोमल :) (@Komal_Indian) March 13, 2016 वहीं विथ आप ने लिखा,  900 choohey khaakey billi haj ko chali...... Modi talking on communal harmony. #हिंदी_मुहावरे — WITH AAP (@pavan_sethi) March 13, 2016 दीपक ने मोदी के कालाधन वाले बयान पर लिखा, बिरबल की खिचड़ी बनाना: काला धन वापस लाना #हिंदी_मुहावरे — Deepak (@linkdeepak) March 13, 2016
अरविंद केजरीवाल
सोशल मीडिया में इस हैशटैग पर अरविंद केजरीवाल भी निशाने पर रहे
आशु कालीरमन ने केजरीवाल को निशाने पर लेते हुए लिखा होली के रंगो का केजरीवाल हो जाना #हिंदी_मुहावरे https://t.co/isBH8d81km — Ashu kaliraman (@ashutosh1444) March 13, 2016 वहीं अतुल अग्रवाल ने लिखा, माला फेरत जुग भया, फिरा न मन का फेर,
कर का मन का डारि दे, मोदी मोदी का मनका फेर...!!!
(केजरीवाल) #हिंदी_मुहावरे — Atul Agarwal (@AaAtulmrt) March 13, 2016 विजय सिंह ने लिखा #हिंदी_मुहावरे "naach na jaaney aangan tedha". A cm of half state blaming country's pm for all his failures. — VIJAY SINGH (@vjaysing) March 13, 2016
विजय माल्या
मोदी और केजरीवाल से ज्यादा मुहावरे तो लिकर किंग विजय माल्या पर बने।
आदित्य शंकर ने माल्या पर टिप्पणी करते हुए लिखा घोङे बेच के भागना -विजय माल्या #हिंदी_मुहावरे — Aditya shankar (@Adi2shankar) March 13, 2016 गौरव बरनवाल ने लिखा,  #हिंदी_मुहावरे घोड़े बेच के सोना ....Aeroplane बेच के सोना (Vijay Mallya) — GOURAV BARWAL (@barwal_gourav) March 13, 2016 अर्पित चौरसिया ने लिखा, हांथी के दांत दिखाने के और खाने के और#हिंदी_मुहावरे pic.twitter.com/2hfXGLGXq5 — Arpit Chaurasia (@imAChaurasia) March 13, 2016
राहुल गांधी
महेंद्र 'खुश' मेरठी ने राहुल को निशाने पर लेते हुए लिखा, #हिंदी_मुहावरे-पप्पू चला राजनीति करने।
नाच न जाने आँगन टेढ़ा।
सिर मुंडाते ओले पड़ना,
वाह पप्पू मुँह की खाना
मोदी के PM बनने पर मिर्च लगना। — महेंद्र 'खुश' मेरठी (@Khush4bharat) March 13, 2016 ब्रह्म ने लिखा, #हिंदी_मुहावरे "अन्धेर नगरी चौपट राजा" राहुल गाँधी और काँग्रेस पार्टी के लिए! — Brahma (@dTweetOfBrahma) March 13, 2016
नीतीश-लालू गठबंधन
इस दौरान बिहार में नवनिर्वाचित जदयू-आरजेडी सरकार भी निशान पर रही।

अजमत बाशिर खान ने लिखा, अपने पैर पर लालू मारना। नीतिश जी का महागठबंधन। नए #हिंदी_मुहावरे @DrKumarVishwas — Azmat Bashir Khan (@azzythejazzy) March 13, 2016 पंकज पम्मु ने लिखा
विज्ञापन
"Ek phool do malya " (maali)
Means
"Ek desh, do malya"
Vijay and sid 😂😂
#हिंदी_मुहावरे — Pankaj pammu (@Rjpankajpammu) March 13, 2016
कुमार विश्वास
आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास भी इस दौरान निशाने पर रहे। उन्हें कई लोगों ने निशाने पर लिया।
आशीष कुमार अग्रवाल ने विश्वास के एक ट्वीट "Dr Kumar Vishvas ✔ ‎@DrKumarVishwas
अब पछताए होत क्या जब गैया चर गई बिहार नए #हिंदी_मुहावरे" के जवाब में लिखा, अब पछताए होत क्या जब अमेठी लगे पहाड़..
नए #हिंदी_मुहावरे@DrKumarVishwas — आशीष कुमार अग्रवाल (@coomarashish) March 13, 2016 वहीं एक अन्य ने लिखा,  @DrKumarVishwas जब संईया .@ArvindKejriwal भये कोतवाल तो डर काहे का ।#हिंदी_मुहावरे — Mr.Detective (@007Khiladi) March 13, 2016
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें