फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश प्रीमियर लीग: फाइनल में सुनील नरेन ने की तूफानी बल्लेबाजी, 247 की स्ट्राइक रेट से जड़ा अर्धशतक

Fri, 18 Feb 2022 08:03 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कोलकाता नाइटराइडर्स की ओर से खेलने वाले सुनील नरेन इन दिनों अपने गेंद से नहीं बल्कि से बल्ले से तूफानी प्रदर्शन कर रहे हैं। आईपीएल के 15वें सीजन के शुरू होने से पहले नरेन ओपनिंग करते हुए जबरदस्त बल्लेबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन
सुनील नरेन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कोलकाता नाइटराइडर्स की ओर से खेलने वाले सुनील नरेन इन दिनों अपने गेंद से नहीं बल्कि से बल्ले से तूफानी प्रदर्शन कर रहे हैं। आईपीएल के 15वें सीजन के शुरू होने से पहले नरेन ओपनिंग करते हुए जबरदस्त बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने बांग्लादेश प्रीमियर लीग के फाइनल में 247 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से ताबड़तोड़ 57 रन बनाए।
विज्ञापन


मीरपुर में शुक्रवार (18 फरवरी) को फाइनल मुकाबले में कॉमिला विक्टोरियंस की ओर से खेलते हुए सुनील नरेन ने 23 गेंदों पर 57 रन बनाए। फार्च्यून बारिशाल के खिलाफ अपनी धमाकेदार पारी में नरेन ने पांच चौके और पांच छक्के लगाए। शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में नरेन ने लिटन दास के साथ पहले विकेट के लिए तीन ओवर में 40 रनों की साझेदारी की। लिटन चार रन बनाकर आउट हुए। 

नरेन ने इसके बाद महमूदुल हसन जॉय के साथ दूसरे विकेट के लिए 14 गेंद पर 19 रन की साझेदारी की। छठे ओवर की दूसरी गेंद पर नरेन को मेहदी हसन राणा ने आउट किया। उन्होंने 247.83 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। अच्छी शुरुआत के बावजूद फाइनल में उनकी टीम कॉमिला विक्टोरियंस 20 ओवर नौ विकेट पर 151 रन ही बना सकी। नरेन के बाद टीम के लिए मोईन अली ने 38 रन बनाए। उन्होंने 32 गेंद की पारी में दो चौके और एक छ्क्का लगाया। मोईन आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से खेलते हैं।
विज्ञापन


नरेन ने बुधवार (16 फरवरी) को दूसरे क्वालीफायर मैच में 16 गेंद पर 57 रन बनाए थे। उन्होंने इस दौरान पांच चौके और छह छक्के लगाए थे। नरेन का स्ट्राइक रेट 356.25 का रहा था। उन्होंने 13 गेंद पर ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था। वे बांग्लादेश प्रीमियर लीग में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए थे। नरेन का टी20 क्रिकेट में यह सबसे तेज अर्धशतक हैं। उन्होंने अपने पांच साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा है। नरेन ने आईपीएल 2017 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 15 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था।

यह टी-20 क्रिकेट का दूसरा सबसे तेज अर्धशतक था। 33 वर्षीय नरेन 13 गेंद पर अर्धशतक लगाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज मार्कस ट्रेस्कोथिक ने ऐसा किया था। सबसे तेज अर्धशतक की बात करें तो भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह, वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और अफगानिस्तान हजरातुल्लाह जजाई ने 12-12 गेंदों पर अर्धशतक लगाए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें