फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bangladesh Cricket: बांग्लादेश ने कोच हाथुरुसिंघा को निलंबित किया, खिलाड़ी के साथ अनुचित आचरण का लगा आरोप

Tue, 15 Oct 2024 07:35 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका

सार

हाथुरुसिंघा पर पिछले साल भारत में खेले गए वनडे विश्व कप के दौरान एक खिलाड़ी के साथ अनुचित आचरण का आरोप लगा है। हाथुरुसिंघा को फिलहाल 48 घंटे के लिए निलंबित किया है, लेकिन उनका करार इसके बाद खत्म किया जाना तय है।
विज्ञापन
चंडिका हाथुरुसिंघा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने मुख्य कोच चंडिका हाथुरुसिंघा को निलंबित कर दिया है। बीसीसी ने यह फैसला अनुशासनात्मक आधार पर लिया है। हाथुरुसिंघा पर एक खिलाड़ी के साथ अनुचित आचरण का आरोप लगा जिसके बाद बोर्ड ने कार्रवाई की। हाथुरुसिंघा हाल ही में भारत के खिलाफ खेली गई टेस्ट और टी20 सीरीज के लिए श्रीलंका टीम का हिस्सा थे। बांग्लादेश को भारत दौरे पर दोनों ही प्रारूप में करारी हार का सामना करना पड़ा था। 
विज्ञापन
Trending Videos

हाथुरुसिंघा पर पिछले साल भारत में खेले गए वनडे  विश्व कप के दौरान एक खिलाड़ी के साथ अनुचित आचरण का आरोप लगा है। हाथुरुसिंघा को फिलहाल 48 घंटे के लिए निलंबित किया है, लेकिन उनका करार इसके बाद खत्म किया जाना तय है। बीसीबी ने इसके साथ ही उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। बीसीबी ने उनकी जगह वेस्टइंडीज के पूर्व खिलाड़ी फिल सिमंस को नियुक्त करने का फैसला किया है जो अगले साल चैंपियंस ट्रॉफी तक यह पद संभालेंगे। 

बीसीबी ने एक खिलाड़ी के इस आरोप की जांच की कि पिछले साल विश्व कप के दौरान कोच ने उसे थप्पड़ मारा था। हाथुरुसिंघा का अनुबंध 2025 में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी तक था। बीसीबी के अध्यक्ष फारुक अहमद ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा, हथुरुसिंघा पर अनुचित व्यवहार के दो मामले हैं। पहला यह कि एक खिलाड़ी के साथ गलत व्यवहार किया गया और दूसरा यह कि उन्होंने अपने अनुबंध में दी गई अनुमति से अधिक छुट्टियां ली। 
विज्ञापन

हाथुरुसिंघा का कार्यकाल नहीं रहा सफल 
हाथुरुसिंघा दूसरी बार पिछले साल फरवरी में बांग्लादेश के कोच बने थे। उनके नेतृत्व में टीम का प्रदर्शन कुछ अच्छा नहीं रहा। हाथुरुसिंघा के कार्यकाल के दौरान बांग्लादेश का 2023 वनडे विश्व कप और 2024 टी20 विश्व कप में प्रदर्शन निराशाजनक रहा। हालांकि, टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ उनकी जमीन पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से जीती। यह बांग्लादेश की पाकिस्तान धरती पर पहली और विदेश में 15 वर्षों में पहली टेस्ट सीरीज जीत थी। इसके बाद बांग्लादेश ने भारत का दौरा किया जहां उसे पहले टेस्ट सीरीज में 0-2 और फिर टी20 सीरीज में 0-3 से क्लीन स्वीप की हार झेलनी पड़ी। यह असफलता और खिलाड़ी के साथ गलत व्यवहार हाथुरुसिंघा के पद गंवाने का कारण बना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें