फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs BAN: पाकिस्तान के खिलाफ जीत से बढ़े आत्मविश्वास से भारत को मात दे पाएगी बांग्लादेश? शांतो का आया बयान

Wed, 18 Sep 2024 08:19 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

बांग्लादेश ने भले ही पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन उसके लिए भारत को उसी की जमीन पर लाल गेंद के प्रारूप में हराना आसान नहीं रहने वाला है। शांतो ने कहा कि भारतीय टीम बहुत मजबूत है, लेकिन यहां की परिस्थितियां खास अंतर पैदा नहीं करेंगी।
विज्ञापन
नजमुल हुसैन शांतो - फोटो : ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश की टीम गुरुवार से भारत के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत करने जा रही है। नजमुल हुसैन शांतो की अगुआई वाली टीम ने हाल ही में पाकिस्तान को उसके घर में टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराया था और वह भारत दौरे पर बढ़े आत्मविश्वास के साथ आई है। हालांकि, शांतो का मानना है कि पाकिस्तान के खिलाफ मिली जीत अब अतीत की बात है और वह नहीं चाहते कि टीम के खिलाड़ी इसकी खुशी में ही डूबे रहें।  
विज्ञापन

बांग्लादेश के कप्तान शांतो का कहना है कि टीम का ध्यान सिर्फ भारत जैसी मजबूत टीम का सामना करने पर होना चाहिए। शांतो ने मैच से पहले कहा, मेरा मानना है कि हमने पाकिस्तान में बहुत अच्छी क्रिकेट खेली जिससे हमारा काफी मनोबल बढ़ा है लेकिन अब वह अतीत की बात है। हम भारत दौरे पर नई सीरीज खेलने के लिए आए हैं और हमारे खिलाड़ियों को विश्वास है कि हम अच्छी क्रिकेट खेल सकते हैं। हम परिणाम के बारे में नहीं सोच रहे हैं और केवल प्रक्रिया का अनुसरण करने की कोशिश कर रहे हैं।

बांग्लादेश ने भले ही पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन उसके लिए भारत को उसी की जमीन पर लाल गेंद के प्रारूप में हराना आसान नहीं रहने वाला है। शांतो ने कहा कि भारतीय टीम बहुत मजबूत है, लेकिन यहां की परिस्थितियां खास अंतर पैदा नहीं करेंगी। उन्होंने कहा, हम जानते हैं कि वह तीनों विभाग बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में मजबूत है लेकिन हम परिस्थितियों के बारे में नहीं सोच रहे हैं। हम केवल अपनी टीम के बारे में सोच रहे हैं। 
विज्ञापन

नाहिद राणा की सराहना की
भारत के खिलाफ सीरीज के दौरान बांग्लादेश के तेज गेंदबाज नाहिद राणा पर नजरें रहेंगी जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ रावलपिंडी टेस्ट में एक पारी में पांच विकेट लिए थे। हालांकि, शांतो ने इस बात को ज्यादा तरजीह नहीं दी है और कहा कि उनका ध्यान सिर्फ नाहिद नहीं, बल्कि टीम के अन्य खिलाड़ियों पर भी रहेगा। शांतो ने कहा, हां, वह काफी उत्साहित हैं और उन्होंने जिस तरह पाकिस्तान के खिलाफ गेंदबाजी की उससे हम काफी प्रभावित हैं। लेकिन मैं किसी एक खिलाड़ी पर अपना सारा ध्यान केंद्रित नहीं रख सकता। मेरा मानना है कि पाकिस्तान में सभी तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था। मुझे उम्मीद है कि वे सभी भारत में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें